पाकिस्तान के ऊपर अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन हमले किए हैं. जिसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों के खिलाफ हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा.
पाकिस्तान ने की अफगानी हमलों की निंदा
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के ऊपर हवाई हमले किए हैं, जिसके बाद अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इन ड्रोन हमलों में पाकिस्तान को नुकसान पहुंचने की बात को स्वीकार किया है. पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी ने तालिबान द्वारा पाकिस्तान के नागरिक इलाकों में किए गए ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है. इसपर राष्ट्रपति कार्यालय से एक बयान भी जारी किया गया है.
पाकिस्तान उठाएगा संभव कदम
पाकिस्तानी राष्ट्रपति कार्यालय से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि तालिबान ने अब रेड लाइन को क्रॉस कर दिया है और अब पाकिस्तान अपने लोगों की सुरक्षा के लिए सभी संभव कदमों को उठाएगा. आपको बता दें कि गुरुवार रात और शुक्रवार को सुबह तड़के अफगानिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक की थी, इन हमलों में कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी.
इस्लामाबाद-रावलपिंडी में हुए धमाके
पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए अफगानिस्तान ने भी पलटवार किया और बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में ड्रोन हमले किए. इन हमलों में पाकिस्तान के कई इलाकों में धमाके भी सुनाई दिए थे. इस्लामाबाद और रावलपिंडी को आपस में जोड़ने वाले संवेदनशील इलाके फैजाबाद में ड्रोन हमले के बाद हड़कंप मच गया. आपको बता दें कि अफगान रक्षा बलों ने डूरंड लाइन के पूर्वी क्षेत्रों में अभियान चलाया था.
पाकिस्तान नहीं करेगा बर्दाश्त
अफगानिस्तान ने दावा किया कि इस अभियान के दौरान पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर हमला कर लिया गया और 14 सैनिक मारे गए हैं, वहीं 11 घायल भी हुए हैं. अफगानिस्तान ने दावा किया कि इसके अलावा बख्तरबंद टैंक और एक अंतरराष्ट्रीय वाहन भी पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. अफगानिस्तान द्वारा इस्लामाबाद जैसे सुरक्षित शहर पर ड्रोन हमले के बाद युद्ध का खतरा बढ़ गया है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें- यूट्यूब पर देखी वीडियो और छाप दिए नोट! राजकोट में नकली नोट की फैक्ट्री पर छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
