उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक पिता और मामा ने खाकी वर्दी का रौब दिखाने के लिए कॉलेज में घुसकर शिक्षक की पिटाई की है. हालांकि, पिटाई करने की पीछे की वजह उससे भी ज्यादा शर्मसार कर देने वाली है. दोनों ने शिक्षक को महज इस बात से पिटा क्योंकि उन्होंने उनके बेटे को परीक्षा में नकल करने के लिए रोक दिया था.
मामला 4 दिन में दोपहर को हुआ है. कॉलेज में पॉलिटेक्निक का एग्जाम था. उसी दौरान 2 छात्र क्लासरूम की CCTV में नकल करते दिखाई दिए. परीक्षा नियंत्रक समिति ने बच्चों को नकल करते देख तुरंत एक्शन लिया और छात्रों को कंट्रोल रूम में लाया गया.
कॉलेज वालों ने बच्चों को माफीनामा लिखने के लिए कहा. उस दौरान दोनों छात्र रंगदारी दिखाते और बोलते नजर आए कि मेरे पिता पुलिस में है, मेरे साथ ऐसा मत करो, मेरा करियर बर्बाद होगा. समिति ने बच्चों की बात सुन दोबारा से पेपर देने के लिए बैठा दिया. परीक्षा देने के बाद जब छात्र घर लौटा तो असली खेल शुरू हुआ.
5 जून के दिन में जब स्टाफ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों में लगा हुआ था, तब छात्र के परिवार वाले पॉलिटेक्निक आ पहुंचे. छात्र के मौसा मौसी, माता-पिता और अन्य लोग कंट्रोल रूम में घुसकर मारपीट करने लगे. शोर सुनने के बाद में अन्य शिक्षक वहां आ पहुंचे, जिसके बाद भी मारपीट और गाली गलोज रुका नहीं. करीब दो 2 घंटे तक यह पूरा ड्रामा चला है.
गुस्साए शिक्षकों ने एकजुट होकर पटेल नगर थाने में मामले की शिकायत की है. परिवार वालों का आरोप हैं कि शिक्षकों ने मारपीट की है. तो वहीं, शिक्षकों का आरोप हैं कि अभिभावकों ने कॉलेज में घुसकर मारपीट की है. पुलिस ने दोनों पक्षों को सुन मामला दर्ज कर लिया है. जांच करने के बाद में फैसला लिया जाएगा. वहीं, स्टाफ काली पट्टी का प्रदर्शन कर रही है, जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है.
आरोपी छात्र के पिता और मामा दोनों उत्तराखंड पुलिस में तैनात है. पिता ने हाल ही में उत्तराखंड पुलिस के लिए लखनऊ में हुए मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मैडल जीता था.
ये भी पढ़ें: मऊ के सीएचसी में हंगामा, कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता न लेने पर डॉक्टर की पिटाई
