उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद हुआ हैं. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला हत्या का लग रहा है. आशंका जताई जा रही है कि सभी को किसी भारी चीज से मारा गया है.

एक ही परिवार के मिले 4 शव
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक परिवार के 4 लोगों का शव मिला है. करोड़पति परिवार के शव मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पहले सिटी जोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में घर से अंदर 3 लोगों के शव बरामद हुए थे. उस दौरान उनका बेटा गायब था. जिसके बाद शाम के समय लापता बेटे का भी शव बरामद हो गया है.
घर से बरामद हुए 3 शव
पुलिस ने बताया कि 3 शव मंगलवार को घर से बरामद हुए और देर शाम को लापता व्यक्ति का भी शव बरामद हो गया है. शव मिलने वाले लोगों की पहचान घर के मुखिया 70 साल के रविंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 साल की पत्नी अनीता, 45 साल की बेटी मीनाक्षी और 40 साल के बेटे अभिषेक के रूप में हुई है. पुलिस ने तलाशी के दौरान घर की दीवारों और ओक बोर्ड पर लिखा हुआ मैसेज पाया है.
‘बंटी-बबली’ और ‘बहू ने मारा’
दीवार और बोर्ड पर लिखा था कि ‘बंटी-बबली’ और ‘बहू ने मारा है’. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं. अभिषेक का शव एक दुकान के अंदर से बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि अभिषेक का शव कई दिनों पुराना लग रहा है क्योंकि वह सड़कर फूल गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शवों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी भारी चीज से मारकर सभी लोगों की हत्या की गई है. मृतक वीरेंद्र का दूसरा बेटा अश्विनी वैश्य जेल में बंद है. वह पुराने फ्रॉड के मामले में सजा काट रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. पुलिस सबूतों को इकट्ठा कर रही है, जिससे इस मामले का खुलासा किया जा सके.
यह भी पढे़ं- वाराणसी में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! 200 साल पुरानी मस्जिद को ढहाया; सुरक्षा बल रहे तैनात
