महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर क्लीनिक में अपना प्रभाव दिखा रही थी. इस दौरान बाहर खड़ी असली पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने किया फर्जी लेडी सिंघम को गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने एक फर्जी लेडी सिंघम को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर रैंक के स्टार वाली वर्दी को पहनकर एक क्लीनिक में गई थी और वहां फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर स्टाफ पर अपना दबदबा बना रही थी. इस दौरान क्लीनिक के बाहर खड़ी पुलिस की नजर महिला पर पड़ी थी.
पुलिस अधिकारी बनने का था सपना
पुलिस ने महिला को देखते ही उसे संदिग्ध मानकर हिरासत में ले लिया. जिसके बाद पूछताछ में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान 25 साल की समीना आसिफ इनामदार उर्फ समीना अयूब पठान के रूप में की गई है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि समीना पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह पुलिस में भर्ती नहीं हो पाई थी.
जल्दी नंबर लगवाने के लिए पहनी वर्दी
बताया जा रहा है कि महिला एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी थी. जानकारी के मुताबिक जिस क्लीनिक में समीना गई थी, वहां काफी भीड़ होने के कारण उसे अपॉइंमेंट नहीं मिला था. जिसके बाद उसने जल्दी नंबर लगवाने के कारण पुलिस की वर्दी का सहारा लिया. पुलिस की वर्दी पहनकर क्लीनिक पहुंचने के बाद वह खुद को अधिकारी बताने लगी और स्टाफ पर प्रभाव डालने की कोशिश करने लगी.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि महिला का विभाग से कोई संबंध नहीं है और उसे गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है. जब महिला स्टाफ पर प्रभाव दिखा रही थी, इसी दौरान बाहर की असली पुलिस की नजर उसके ऊपर पड़ी. पुलिस ने जब महिला से सवाल किए तो उसने सही जबाव नहीं दे पाए. जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- गिरिडीह में दर्दनाक वारदात! पिता ने रेत दिया 3 बेटियों का गला; दर्दनाक मौत
