20 जुलाई के दिन प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने वाला मामला गरमाते हुए नजर आ रहा है. विपक्ष लगातार सरकार पर इस एक्ट के लिए हमला बोलते दिखाई दे रही है. हालांकि, कई रिपोर्टों का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर मारे गए है. इसी बीच खबर सामने आई है कि राहुल गांधी ने विपक्ष के सांसदों के साथ मिल लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है.
राहुल गांधी ने कहा- मुद्दा दबने नहीं देंगे
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा है कि हमारी मांगें बिल्कुल साधारण है. कल के दिन संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए अत्याचार और परीक्षा संकट पर पूर्ण जवाबदेही हीनता की चर्चा करना चाहिए. छात्रों ने जब अपने भविष्य के बारे में जायज सवालों को पूछा है, तो उन्हें पीटा गया. अगर संसद भारत के युवाओं के भविष्य के बारे में चर्चा नहीं कर सकता है, तो उसका आखिर फायदा क्या है? राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष उसे दबाने बिल्कुल भी नहीं देगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों की आवाज सड़कों पर और संसद तक जाए.ॉ
संजय दंत की बहन की आई प्रतिक्रिया
मामले पर संजय दत्त की बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने भी प्रतिक्रिया दी है. प्रिया दत्त ने कहा है कि दिल्ली का मामला काफी दिल दहला देने वाला है. जो छात्र सवाल को पूछने के लिए बाहर आए हुए, उन्हें जवाब देने के बजाए बेरहमी से मारा पीटा जा रहा है. विरोध प्रदर्शन को हिंसा नहीं कहा जा सकता है. विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है. सरकार बातचीत के लिए आगे क्यों नहीं आ रही है? जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो वह खत्म नहीं होती है, वे और तेजी ले लेती है. अंत में उन्होंने कहा कि भले ही मैं वहां पर शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हूं, लेकिन मेरा दिल युवाओं के पास में है.
राज्यसभा में नेता विपक्ष ने उठाया मुद्दा
नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में मुद्दे पर कहा कि हजारों छात्र पेपर लीक के आवाज को उठा रहे हैं. फिर भी सरकार ने लाठीचार्ज को करवाया. उनको मारा-पीटा गया है और आंसू गैस के गोले को दागा गया है. यह बहुत ही निर्दनीय मामला है.
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, रास्ते किए बंद
