राम रहीम को लेकर देश में जब-तब खबरें सामने आती रहती हैं. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है. गुरमीत राम रहीम साध्वियों के रेप और पत्रकार की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. राम रहीम को कई बाद पैरोल मिल चुकी है, जिसके चलते वह कुछ दिन के लिए कई बार जेल से बाहर आ चुका है. अब एक बार फिर राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है.
राम रहीम को फिर मिली पैरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार की हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है, लेकिन वह कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है. एक बार फिर से राम रहीम 40 दिन की पैलोल पर जेल से बाहर आ रहा है. गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने पर डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वाटर में रहेगा. राम रहीम को 12 बजे जेल से बाहर निकाला जाएगा.
दिल्ली विधानसभी चुनाव से पहले मिली पैरोल
राम रहीम अगस्त साल 2017 में रोप केस में दोषी पाए जाने के बाद इस बाद 15वीं बार जेल से बाहर आ रहा है. इससे पहले 15 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था. इससे पहले वह अप्रैल में 21 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था. जनवरी में उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से 1 हफ्ते पहले 30 दिन की पैरोल पर बाहर किया गया था. जिसके बाद वह बाहर आकर सिरसा में डेरा हेडक्वाटर में रहा था. इससे पहले जब वह जेल से बाहर आया था, तो वह उत्तर प्रदेश में मौजूद बागपत में डेरा के आश्रम में रहा था.
फॉलोअर्स को इकट्ठा करने की परमिशन नहीं

राम रहीम ने इससे पहले सिरसा पहुंचने के बाद में अपने फॉलोअर्स को एक वीडियो जारी करके उन्हें डेरा अधिकारियों द्वारा जारी किए गए निर्देशों को मानने के लिए कहा था. हालांकि राम रहीम के पास में अभी भी डेरा में फॉलोअर्स को इकट्ठा करने की परमिशन नहीं है, लेकिन वह वर्चुअल कम्युनिकेशन के माध्यम से अपने फॉलोअर्स से बात कर सकता है.
15वीं बार मिली पैरोल
गुरमीत राम रहीम इस बार जेल से पहली बार बाहर नहीं आ रहा है, इससे पहले भी वह कई बार जेल से बाहर आ चुका है.
24 अक्टूबर 2020- राम रहीम पहली बार 24 अक्टूबर 2020 में 1 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
21 मई 2021- राम रहीम 2020 के बाद 21 मई 2021 में अपनी मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल पर बाहर आया था.
7 फरवरी 2022- राम रहीम को साल 2021 के बाद में 7 फरवरी 2022 को 21 दिन की पैरोल मिली थी.
जून 2022- रेप के मामले में सजा काट रहा राम रहीम जून 2022 में भी 30 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
14 अक्टूबर 2022- राम रहीम 14 अक्टूबर 2022 को भी जेल से बाहर आया था. इस समय वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर आकर रहा था.
21 जनवरी 2023- राम रहीम को पैरोल मिलने का सिलसिला जारी है. अक्टूबर 2022 के बाद में 21 जनवरी 2023 को वह फिर से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था.
20 जुलाई 2023- जनवरी में पैरोल पर बाहर आने के बाद में राम रहीम को फिर से 20 जुलाई 2023 में 30 दिन की पैरोल मिलती है और वह जेल से बाहर आता है.
21 नवंबर 2023- राम रहीम को 21 नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आकर रहा था.
19 जनवरी 2024- राम रहीम को 19 जनवरी 2024 को सबसे ज्यादा दिन के लिए पैरोल पर बाहर भेजा गया था. 19 जनवरी 2024 को वह 50 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
13 अगस्त 2024- राम रहीम जनवरी में पैरोल मिलने के बाद में जेल से बाहर आया था, लेकिन इसके बाद अगस्त में भी उसे 21 दिन की पैरोल की मंजूरी मिल गई और वह फिर से जेल से बाहर आया था.
2 अक्टूबर 2024- राम रहीम को पैरोल मिलने का सिलसिला यहीं पर नहीं रुकता है, अगस्त में पैरोल मिलने के बाद में उसे 2 अक्टूबर 2024 को दोबारा से 20 दिन की पैरोल पर आजादी मिलती है.
28 जनवरी 2025- राम रहीम साल 2025 में भी 3 बार पैरोल पर बाहर आ चुका है. राम रहीम को 28 जनवरी 2025 में पहली बार पैरोल पर 30 दिन के लिए बार भेजा गया था.
9 अप्रैल 2025- राम रहीम को जनवरी में पैरोल मिलने के बाद में 9 अप्रैल 2025 को फिर से पैरोल मिलती है और वह 21 दिन के लिए फिर से जेल से बाहर आता है.
5 अगस्त 2025- राम रहीम साल 2025 में कुल 3 बार पैरोल पर जेल से बाहर आता है. उसे पहली पैरोल जनवरी में मिलती है, जिसके बाद उसे अप्रैल में फिर से 21 दिन की पैरोल मिलती है. साल 2025 में वह आखिरी बार 5 अगस्त को 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
