झारखंड के रांची शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक थार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है.
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
झारखंड की राजधानी से तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया है. रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में एक बेकाबू कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. यह पूरी घटना चुटिया थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में स्थित दुर्गा मंदिर चौक पर हुई है. जानकारी के मुताबिक काले रंग की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को अपनी चपेट में लिया है.
एक व्यक्ति की हुई मौके पर मौत
इस हादसे में धर्मेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसी के साथ एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. इस हादसे में घायल बाकी लोगों को इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल सभी लोग पास के एक घर में आयोजित गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घरों पर वापस जा रहे थे.
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि जैसे ही लोग घर से बाहर निकले तो तुरंत ही थार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान टीटीई अन्नपूर्णा नायडू और उनके बेटे की पहचान कुणाल नायडू के रूप में की गई है.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इस हादसे में घायल बाकी लोगों की पहचान अमित सिंह, संदीप महतो और प्रशांत गौरव के रूप में की गई है. घटना के बाद में कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद में वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने काले रंग की थार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक धर्मेंद्र आपस में परिचित थे और आरोपी किसी बात को लेकर नाराज हो गया था, जिससे उसने जानबूझकर टक्कर मार दी. हादसे से बाद आरोपी मौके से बाग गया, लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे रात के लगभग 2 बजे गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें- आतंकी गतिविधि का दावा और 1 करोड़ की मांग! भुवनेश्वर में 35 घंटों तक बुजुर्ग दंपति को रखा डिजिटल अरेस्ट
