samsung galaxy s26 ultra leaks: सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra में इस बार कैमरा क्वालिटी, पतले डिजाइन और S Pen जैसे फीचर्स पर नया फोकस देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ पुराने फीचर बदले जा सकते हैं.

samsung galaxy s26 ultra leaks: सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra को लॉन्च होने में अभी काफी समय है. लेकिन इसके लीक ने अभी से चर्चा तेज कर दी है. वजह साफ है. Galaxy Ultra सीरीज कंपनी की सबसे प्रीमियम और दमदार लाइन मानी जाती है. हर साल इसी फोन से पता चलता है कि Samsung आगे किस दिशा में जा रहा है. इस बार सामने आ रही जानकारियां बताती हैं कि कंपनी की सोच में साफ बदलाव दिख रहा है. कुछ फीचर ऐसे हो सकते हैं जो लोग हर साल देखने के आदी रहे हैं. और कुछ फैसले ऐसे हैं जो नई रणनीति की तरफ इशारा करते हैं. मतलब यह कि S26 Ultra सिर्फ अपग्रेड नहीं. बल्कि सोच बदलने वाला फोन बन सकता है.
सबसे बड़ा फोकस इस बार कैमरा पर फिर से रखा गया है. लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung मेगापिक्सल की रेस से थोड़ा पीछे हट रहा है. कंपनी अब असली फोटो क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दे रही है. लो लाइट फोटो को बेहतर बनाने की तैयारी है. वीडियो रिकॉर्डिंग में स्टेबिलिटी पर भी काम किया जा रहा है. नाइट फोटोग्राफी और जूम पहले से ज्यादा मजबूत किए जाएंगे. Samsung चाहता है कि फोटो सिर्फ कागज पर अच्छे न लगें. बल्कि असल इस्तेमाल में फर्क दिखे. यही वजह है कि कैमरा सिस्टम को अंदर से फिर से ट्यून किया जा रहा है.
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा वायरलेस चार्जिंग को लेकर है. लीक के अनुसार Galaxy S26 सीरीज़ में Qi2 मैग्नेट सपोर्ट नहीं दिया जा सकता है. यही टेक्नोलॉजी MagSafe जैसे फीचर को संभव बनाती है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि Samsung फोन को पतला और हल्का रखने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. अंदर मैग्नेट लगाने से डिजाइन और मोटाई पर असर पड़ता है. इसलिए कंपनी यह रास्ता छोड़ सकती है. यूज़र के लिए इसका मतलब होगा कि वायरलेस चार्जिंग मिलेगी. लेकिन मैग्नेट वाले एक्सेसरी अनुभव के लिए अलग केस या एक्सेसरी लेनी पड़ सकती है.
S Pen को लेकर भी हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. Galaxy Ultra सीरीज़ में S Pen अब पहचान बन चुका है. खबरें कहती हैं कि S26 Ultra में इसका डिजाइन या पकड़ थोड़ा बदली जा सकती है. इसे पहले से हल्का और ज्यादा संतुलित बनाया जा सकता है. प्रेशर सेंसिंग को भी बेहतर किया जा सकता है. अब S Pen सिर्फ नोट लिखने तक सीमित नहीं रहेगा. इसका इस्तेमाल स्मार्ट फीचर्स और सिस्टम कंट्रोल में ज्यादा बढ़ाया जाएगा. कंपनी इसे रोजमर्रा के कामों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाना चाहती है.

डिजाइन के मामले में इस बार कोई बड़ी क्रांति की उम्मीद नहीं है. Galaxy S26 Ultra का लुक काफी हद तक S25 Ultra जैसा ही रह सकता है. हालांकि कैमरा रिंग. एज फिनिश और मटीरियल में छोटे सुधार देखने को मिलेंगे. असली बदलाव सॉफ्टवेयर और स्मार्ट फीचर्स में नजर आएगा. कैमरा. बैटरी मैनेजमेंट. परफॉर्मेंस और S Pen. हर जगह सिस्टम ज्यादा समझदार तरीके से काम करेगा. फोन यूज़र की आदतों के हिसाब से खुद को ढाल सकेगा. इसी मोर्चे पर Samsung अब Apple और Google से सीधी टक्कर की तैयारी कर रहा है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
