Gangster Vinay Tyagi Hatyakand: उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर में 24 दिसंबर को पुलिस की कस्टडी में मारे गए पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैगंस्टर हत्याकांड में निष्पक्ष जांच के लिए हरिद्वार (Haridwar) के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल एसआईटी (SIT) का गठन किया है. एसआईटी के गठन के बाद इस मामले को हरिद्वार के सिटी सर्किल ऑफिसर की अगुवाई में हर एंगल से जांच कि जाएगी, गैगंस्टर विनय को 24 दिसंबर को 2 बदनाशों ने उस वक्त गोली मारी था जब पुलिस उसे रुड़ती जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी पर लेकर जा रही थी और 27 दिसंबर को इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में विनय मौत हो गई थी.
इसे भी पढ़े: गैंगस्टर विनय त्यागी को क्या पैसों की वजह से मारा गया? विनय की बहन और बेटी ने किया बड़ा खुलासा।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा की इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होगी
हरिद्वार एसएसपी (pramendra dobhal) प्रमेंद्र डोबाल ने गैगंस्टर विनय त्यागी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. क्योकी परिवार इस गोलीकांड के बाद से ही लगातार इस मामले में कई तरह के आरोप लगा रहा था, अब सिटी सर्किल ऑफिसर (Haridwar) की अगुवाई में बनी यह (SIT) घटना की सभी एंगल से गहन जांच करेगी, जांच की जिम्मेदारी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है. उनकी अगुवाई में एसआईटी इस वारदात से संबंधित सभी तथ्य, सबूत और हालात की बारीकी से जांच करेगी और एक तय समय सीमा के अंदर जांचकी रिपोर्ट सौंपेगी, इस टीम में (SIT) बहादराबाद थानाध्यक्ष एसआई अंकुश शर्मा, लक्सर कोतवाली एसआई विपिन कुमार, लक्सर (Laksar police Station) कोतवाली हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुंडलिया, रुड़की (Rurki) सीआईयू यूनिट कॉन्स्टेबल महिपाल को शामिल किया गया है.
विनय त्यागी का परिवार भी मामले की निष्पक्ष जांच की कर रहा था मांग
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की शंका का समाधान हो सके और सच्चाई सबके सामने आए. दूसरी तरफ 24 दिसंबर से लगातार गैगंस्टर विनय त्यागी की बहन और बेटी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि एसआईटी का गठन जनविश्वास बनाए रखने और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से किया गया है, अगर जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
24 दिसंबर को लक्सर फ्लाईओवर पर हुई थी वारादत!
वारदात के मुताबिक 24 दिसंबर को हरिद्वार पुलिस मोस्ट वांटेड अपराधी (Vinay Tyagi) विनय त्यागी को किसी मामले को लेकर (Rurki jail) रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट पेशी के लिए लेकर जा रही थी. लक्सर फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा के बीच पुलिस की गाड़ी में फायरिंग करते हुए विनय त्यागी को गोलियां मारी थी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए थे.
वारदात के बाद पुलिस का एक्शन पकड़े गए थे दोनों शूटर
वारदात के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अगले दिन 25 दिसंबर को फरार दोनों आरोपियों को खानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगल, बिजनौर हाईवे से गिरफ्तार किया. पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान सन्नी यादव उर्फ शेरा जो पहले गैगंस्टर विनय का साथी था और दूसरे का नाम अजय निकला ये दोनों काशीपुर उधम सिंह के रहने वाले है, पुलिस ने आरोपियों के पड़े जाने के बाद कहा की दोनों अपराधी हार्डकोर क्रिमिनल हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं,
750 करोड़ रुपए के काले धन से जुड़ा है मामला
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी सन्नी की विनय त्यागी से रंजिश थी और रंजिश के चलते ही उसने अपने साथी अजय के साथ मिलकर विनय त्यागी को गोली मार दी थी. जबकी गैंगस्टर विनय के परिवार को पुलिस की इस कहानी पर यकीन नहीं है. परिवार के लोग ऋषिकेश में ने (ED) ईडी और 750 करोड़ रुपए के काले धन को विनय की हत्या कामुख्य वजह बता रहे है, जिसके बाद से लगातार त्यागी समाज से जुड़े संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी ताकी विनय त्यागी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो और असल आरोपी सलाखों के पीछे हो
