जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग के लिए सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे है. उनकी स्थिति काफी खराब होती जा रही है. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है. शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 16 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है. उन्हें 19 दिन हो गए है. ऐसे में बता दें कि कई लोग उनसे मिलने के लिए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी उसने मिलने के गई थी. वह अपने सांसदों के संग मिलकर सोनम वांगचुक से मिलने के लिए गई थी. डिंपल यादव के आते ही जंतर मंतर पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे.
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अपील करते हुए कहा कि ‘मैं सभी से अपील करती हूं कि 20 तारीख को होने वाले मार्च में सभी शामिल हो. यह उनके अधिकार और सम्मान की लड़ाई होगी. सोनम वागंचुक ने कहा है कि वह 20 तारीख के दिन पर अपनी भूख हड़ताल को खत्म करेंगे. संसद तक होने वाली मार्च में लोग शामिल हो.’
बता दें कि डिंपल यादव के साथ में कई नेता शामिल थे. फतेहपुर से सांसद नरोत्तम पटेल, मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा, रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, बदायूं से सांसद धर्मेंद्र मलिक और मछलीशहर से विधायक रागिनी सोनकर मौजूद थे.
सांसद डिंपल यादव द्वारा सभी से बातचीत करने के बाद में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘मैम डिंपल यादव ने सर सोनम वांगचुक से 20 तारीख को भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रिक्वेस्ट किया. उनकी पार्टी संसद में इस मुद्दे को आगे बढ़ाएगी, यह मैम का रिक्वेस्ट था, पर सर सोनम वांगचुक ने अभी तक कुछ नहीं कहा है.’
ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी UG एडमिशन 2026: पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी… ऐसे करें चेक
