उत्तर प्रदेश को सोनभद्र में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को गोलीबारी को बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान लगभग 59 लाख रुपए की सामग्री को जब्त किया गया है. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फिल्मी तकनीक अपनाई थी.

पुलिस ने किया ड्रग तस्कर को गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस की टीम ने ड्रग्स तस्करों की पीछा किया, तो तस्करों ने ध्यान भटकाने के लिए कार से 100-100 के नोटों को उड़ाना शुरू कर दिया. तस्करो का मानना था कि इस तरीके से पुलिसकर्मी रुपए उठाने लगेंगे और वो लोग भाग जाएंगे. आपको बता दें कि यह तकनीक भी तस्करों के काम में नहीं आई. पुलिस ने गोलीबारी के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.
हाइवे पर हो रही थी वाहनों की जांच
जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में सोनभद्र हाइवे पर पुलिस की टीमें वाहनों की जांच कर रही थीं. उन्होंने लगभग 59 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है. वाहनों की जांच के दौरान एक होंडा सिटी कार ने पुलिसकर्मियों की बात न मानकर कार को तेजी से भगा दिया. जिसके बाद स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवानों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया.
पुलिस की गाड़ी हुई खराब
पीछा करने के दौरान संदिग्धों ने अपने वाहन से पुलिस की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी. टक्कर से पुलिस का वाहन खराब हो गया. जिसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति प्रदीप कुमार मोदनवाल ने पुलिस को अपनी कार दी, जिससे पुलिस ने फिर से पीछा करना शुरू किया. इस दौरान गाड़ी भगा रहे संदिग्ध खिड़कियों से 100-100 रुपए के नोट हवा में उड़ाने लगे. हालांकि इससे पुलिसकर्मियों का ध्यान नहीं भटका और उन्होंने पीछा करना जारी रखा.
लाखों की कीमत की सामग्री जब्त
चोपन इलाके में पुलिस ने वाहन को रोक लिया. पूरी तरह से घिरने पर संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लुधियाना के रहने वाले 27 साल के प्रिंस के रूप में हुई है. प्रिंस का साथी पुलिस से भागने में सफल रहा है. इस दौरान पुलिस ने लगभग 3 किलो अफीम के साथ लगभग 225 किलोग्राम पोस्त के छिलके बरामद किए हैं.
जब्त किए गए पदार्थ की कीमत लगभग 49 लाख रुपए आंकी गई है. साथ ही पुलिस ने होंडा सिटी कार से 50000 नगर और एक देसी पिस्तौल के साथ खाली कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 58.75 लाख रुपए के आसपास है.
यह भी पढ़ें- बैडमिंटन खेलते हुए आया हार्ट अटैक! स्टेडियम में मौजूद डॉक्टरों ने बचाई जान; CPR से किया हालत में सुधार
