कर्नाटक की राजधानी बेंगलरु में 2 बेटों ने संपत्ति के विवाद के चलते अपने ही पिता की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरे की तलाश लगातार जारी है.
बेटों ने की पिता की हत्या
कर्नाटक की राजधानी से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. बेंगलुरु में जायदाद के विवाद को लेकर बेटों ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक यह मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के डूपनहल्ली इलाके का है. यहां एक 70 साल के बुजुर्ग के ऊपर हमला करने के आरोप में उसके ही बेटों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
संपत्ति के विवाद को लेकर की मारपीट
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को रात लगभग 10 बजे के आसपास एक परिवार में संपत्ति और घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद हो रहा था. इसी विवाद के दौरान 2 बेटों ने अपने पिता के साथ में मारपीट शुरू कर दी. पिता के ऊपर दोनों बेटों ने हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद में तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इलाज के दौरान हुई मौत
बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान 70 साल के मुनीकृष्णप्पा के रूप में की गई है. इस पूरे मामले को लेकर 15 फरवरी को सुबह तड़के पुलिस से शिकायत की गई. जिसके बाद में पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस ने एक बेटे को किया गिरफ्तार
पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी ने बताया कि आरोपी बेटे मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है. पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से लगातार तनाव बना हुआ था. हालांकि यह किसी ने भी नहीं सोचा था, कि इस तरह की घटना घट जाएगी. पुलिस इस मामले में पूरी गहनता के साथ में जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- पत्नी की धमकियों ने ले ली पति की जान, ननद बोली- भाभी के गैर मर्दों से थे अवैध संबंध, पुलिस कर रही मामले की जांच
