कटिहार से एक अजीब मामला सामने आ रहा है. दरअसल, देर रात (16 फरवरी) बदमाश ने एक महिला की हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि बदमाश आए किसी और को मारने थे लेकिन गलती से उन्होंने महिला की हत्या कर दी है. घटना मोहना चांदपुर गांव के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र की है. मृत महिला की पहचान शरीफा खातून के रूप में की गई है.
महिला के पति का मारने आए थे बदमाश
मामले की जानकारी के अनुसार महिला के पति का मर्डर करने के लिए बदमाश आए हुए थे. उस दिन लेकिन दोनों पति-पत्नी अलग-अलग सोए हुए थे. रात के अंधेरे में लेकिन बदमाशों को दिखाई नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने पति की जगह पत्नी की हत्या कर दी थी. पति का नाम एहतेशाम है. पत्नी पर जब बदमाश हमला कर रहे थे. तो पति रोकने के लिए भी आया, जिसके बाद बदमाश डर के भाग गए और पिस्टल भी वहीं छोड़ गए.
एसपी शिखर चौधरी ने दी जानकारी
कटिहार के जानकारी देते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि महिला की हत्या के बाद से वहां एक पिस्टल मिली है. पुलिस को एहतेशाम ने बताया कि पहले भी कई बार उनके रिश्तेदारों ने उन्हें फसाने की कोशिश की है. हालांकि, परिवार में इस घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है. साथ ही इंसाफ की भी मांग की जा रही है.
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन और एफएसएल की टीम को जांच के लिए लगाया गया है. साथ ही जिस-जिस पर पति ने शक जताया है. उन सभी से पूछताछ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: पत्नी की धमकियों ने ले ली पति की जान, ननद बोली- भाभी के गैर मर्दों से थे अवैध संबंध, पुलिस कर रही मामले की जांच
