उत्तर प्रदेश के बरेली में 2 मुस्लिम सहेलियों ने एक हिंदू लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने भाई से दुष्कर्म करवाया. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दोनों आरोपी सहेलियां फरार हैं.
सहेलियों ने भाई से करवाया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नवाबगंज क्षेत्र में 2 लड़कियों के ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी हिंदू सहेली को नशीला पदार्थ देकर अपने भाई से दुष्कर्म करवाया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कॉलेज गई थी छात्रा
नाबालिग पीड़िता के भाई के आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन कॉलेज गई थी, लेकिन घर लौटते समय उसकी 2 मुस्लिम सहेलियां उसे अपने घर पर ले गईं. जहां उन्होंने नाबालिग पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद छात्रा बेसुध हो गई. छात्रा की इसी हालत में उसकी सहेलियों ने अपने सगे भाई से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिलाया.
आरोपियों ने बनाया दुष्कर्म का वीडियो
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया. जब छात्रा ने होश में आने पर इस मामले का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. पीड़ित छात्रा के भाई का आरोप है कि उसकी बहन के ऊपर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया गया. इस घटना के बाद में आरोपी छात्रा को उसके घर पर छोड़कर भाग गए.
मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी अनस और उसकी 2 बहनों के खिलाफ और माता-पिता के खिलाफ मामले को दर्ज कर लिया है. CO नीलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल अभी दूसरे आरोपी फरार हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में शर्मसार हुए रिश्ते! संपत्ति के लालच में बेटों ने कर दी पिता की हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
