नई दिल्ली से चेन्नई जा रही ट्रेन में मंगलवार के दिन पर हडकंप मंच चुका है. बता दें कि ट्रेन नंबर 12616 में आग लग चुकी है. ये आग ट्रेन के स्लीपर कोच में लगी है. जानकारी के मुताबिक जब ट्रेन सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन सिंधी और तुलजापुर स्टेशनों में थी तब SLR कोच से लोगों को धुआं निकलते हुए दिखाई दे रहा था. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया गया, जिसके कारण किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई. साथ ही एक बड़ी घटना होते-होते टल गई.
रेलवे स्टाफ ने जल्दी कार्य करने से हुआ ये
जैसे ही ट्रेन में से धुआं निकलते हुए दिखाई दिया, तुरंत मामले में तेजी दिखाई गई. स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया. हालांकि, जब तक टीम घटनास्थल पर नहीं आ पाई थी. तब तक वहां के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर आग को ज्यादा फैलने से रोका. हालांकि, अभी तक आग किस वजह से लगी. इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
जानकारी के अनुसार ट्रेन 12616 सुबह नागपुर से रवाना हुई थी. सुबह 11:09 बजे सिंधी रेलवे स्टेशन जाने के दौरान ट्रेन के आखिरी गार्ड कोच में से धुआं निकलते हुए दिखाई दे रहा था, जिसके बाद ट्रेन को सिंधी-तुलजापुर खंड पर रूकवाया गया. इसके बाद कर्मचारियों ने आगू पर काबू पाया जब तक दमकल विभाग वहां नहीं आए. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को इन डिब्बों के बिना थोड़ी देर बाद वापस से संचालित कर दिया जाएगा. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई.
