द केरल स्टोरी 1 के बाद केरल स्टोरी-2 भी 27 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन फिर भी फिल्म ने पर्दे पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. लोगों के बीच पार्ट-1 के बाद पार्ट-2 भी उतना ही धमाल मचाते दिखाई दे रही है.
भारत में धर्म परिवर्तन को लेकर मूवी
बता दें कि मूवी में ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया रोल निभा रही है. वह फिल्म में भारत की तीन अलग-अलग लड़कियों को दिखा रही है, जिनको प्यार में फंसाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया है. फिल्म लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई गई है. वहीं, एक क्लिप में दिखाया गया है कि लड़की को जबरदस्ती रेड मीट खिलाया जा रहा है.
क्या सच में एक्ट्रेस ने खाया रेड मीट?
कई लोगों को लगा कि सीन के लिए सच में एक्ट्रेस ने रेड मीट को खाया है. इसी बात पर एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि मैं vegetarian हूं. मैं मीट आखिर क्यों खाउंगी. लोगों को लग रहा है कि मैंने सच में रेड मीट को खाया है. जो कि बिल्कुल गलत है. मैंने नहीं खाया है. अगर डायरेक्टर मुझे हवा खिलाते तब भी मैं ऐसे ही एक्ट करती.
पापा को मिली धमकी
वहीं, उन्होंने बताया कि उनके पापा को मूवी के लिए काफी सारी धमकियां दी गई है. उन्होंने कहा कि मेरे पापा एक्टर है, जिसके कारण उन्होंने डॉयरेक्टर से संपर्क को आसान के लिए नंबर डाला हुआ था, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस की मूवी रिलीज हुई. उन्हें और उनके पापा को धमकी से भरे हुए कॉल आने लगे.
ये भी पढ़ें: पंजाब के समाना में दर्दनाक हादसा, खेत में मोटर चलाने गए युवक करंट लगने से मौत
