बीजेपी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्य के सभी 98 संगठनात्मक जिलो में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन करेगा. पिछला मोर्चा की ओर से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीति तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ अब बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में मनाएगा. लखनऊ स्थित BJP मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारी बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया. बताया जा रहा है कि इन कार्यक्रमों के जरिए सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है.
प्रधानमंत्री ने दिलाया वैश्विक सम्मान
आपको बता दे कि बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर सरदार पटेल के योगदान को कमतर दिखाने का आरोप लगाया. प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को राजनीतिक रूप से छोटा करने का प्रयास किया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित कर उन्हें वैश्विक सम्मान दिलाया.
सरदार पटेल के योगदान से परिचित होगी नई पीढ़ी
आपको बता दें कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की थी. बताया जा रहा है कि बीजेपी पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ताओं के जरिए नई पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान से परिचित कराएगा. प्रकाश पाल ने कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर भी सवाल उठाए.
कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रकाश पाल ने इस दौरान कहा कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे. उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद नेतृत्व चयन के समय हुए घटनाक्रम कांग्रेस की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करते हैं.
