यूपी बीजेपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है. पंकज चौधरी, जिन्हें हाल ही में यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में हैं.
UP BJP: कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए यूपी बीजेपी ने बड़ा फॉर्मूला अपनाया है. नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और उन्हें चुनावी मोड में लाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है. यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी पार्टी कार्यकताओं से सीधा संवाद करेंगे. अपने कार्यालय में मुलाकात करके उनकी समस्या सुनेंगे. विकास, संवाद और संगठन पर बात करेंगे. इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है. यूपी में कार्यकर्ता सबसे पहले का फार्मूला लागू हो रहा है.
बीजेपी कार्यालय में मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था
बीजेपी ऑफिस में लगी बड़ी-बड़ी मेज़ हटाई गई हैं. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियां लगाई गई हैं. पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया है कि वह नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे ताकि कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए इंतजार न करना पड़े.
पंकज चौधरी का त्रिकोण मॉडल लागू हो रहा है. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी ने तीन स्तंभों पर जोर दिया है. पंकज चौधरी का यह ‘त्रिकोण मॉडल’ (विकास, संवाद और संगठन) शासन और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु का काम करेगा.
1.संगठनात्मक अनुशासन
2.विकास योजनाओं की निगरानी
3.जनता से प्रत्यक्ष संवाद
हर जिले में लागू होगा मासिक समीक्षा तंत्र लागू
प्रत्येक जिले में मासिक समीक्षा तंत्र लागू किया जाएगा ताकि योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन किया जा सके. चुनावी रणनीति के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं और वोटर्स को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही इसकी भी संगठन की तरफ से समीक्षा करेंगे.
पार्टी फोरम पर ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे. पार्टी लाइन के खिलाफ जाने वाले नेताओं के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर के जंगल में मिला युवक का शव, हत्या या गहरी साजिश? सिर पर वार और पत्नी से पूछताछ ने उलझाई गुत्थी
