Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के सर्किट हाउस गेस्ट हाउस की बुकिंग आम जनता के लिए भी खोल दिया है. अब तक खास लोग ही यहां पर रूक सकते थे. नई व्यवस्था के तहत आम जनता भी प्रदेश के 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस में करवा सकती है. बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने से सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग पहले की तुलना में अधिक आसान और सुव्यवस्थित हो जाएगी.
डिजिटल और पारदर्शी होगी पूरी प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग ने बुकिंग सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने की पहल की जा रही है. ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से अब मैनुअल बुकिंग, सिफारिश और अनियमितताओं की संभावना काफी कम हो जाएगी. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा मिल सकेगा.
‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’
सरकार ने साफ किया है कि कमरों की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. इसका मतलब यह है कि किसी भी नागरिक को विशेष अनुमति या सिफारिश की जरूरत नहीं होगी. जो पहले ऑनलाइन आवेदन करेगा और कमरा मिल जाएगा.
यूजर को मिलेगी जानकारी
ऑनलाइन पोर्टल पर एक रियल टाइम डैशबोर्ड उपलब्ध कराया गया है, जहां देख सकते हैं कि किस सर्किट हाउस में कौन सा कमरा खाली है और कौन सा पहले से बुक है. इससे लोगों को सही जानकारी मिलेगी और बिना समय गंवाए वे अपनी जरूरत के अनुसार कमरा चुनकर तुरंत बुकिंग कर सकेंगे.
ऐसे करें बुकिंग
बुकिंग की पूरी प्रक्रिया Circuit House Information System (CHIS) पोर्टल के माध्यम से की जा रही है. इस पोर्टल पर नागरिक रजिस्ट्रेशन करके कमरे की उपलब्धता देख सकते हैं, बुकिंग कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. सरकार का कहना है कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोगों को यात्रा के दौरान सस्ती और सुविधाजनक आवास व्यवस्था मिल सकेगी.
यूपी में कितने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस
नई डिजिटल व्यवस्था के तहत पूरे राज्य में मौजूद 21 सर्किट हाउस और 334 सरकारी गेस्ट हाउस हैं. इनके लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है. सरकार का मानना है कि इससे सरकारी परिसरों का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में भी गहराया गैस का संकट! बंद हो जाएंगे होटल और रेस्टोरेंट? एजेंसियों के बाहर लग रही भारी भीड़
