सैन्य ताकतों की बात की जाएं और तुर्किए का नाम उस लिस्ट में न आए. ऐसा संभव नहीं है. नाटो में अमेरिका के बाद तुर्किए को सबसे बड़ी सैन्य सेना में गिना जाता है. बीते कुछ सालों में तुर्किए ने अपने सैन्य बलों को काफी मजबूत और विकसित कर लिया है, जिसकी वजह से अब वह खुद ही सारे आधुनिक हथियार को बनाने लगा है.
बता दें कि तुर्किए ने अभी तक इतने आधुनिक हथियार को तैयार कर लिया है कि ईरान को पूरी तरीके से उजाड़ कर सकते है. हम आपको यह सब बातें इसलिए बता रहे हैं क्योंकि मिडिल ईस्ट में अभी के समय में तनाव का माहौल है. दरअसल, ईरान ने तुर्किए पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करा था. हालांकि, तुर्किए ने इस स्थिति का अच्छे से सामना किया और भूमध्यसागर के ऊपर ही गिरा दिया था.
जरूर तुर्किए ने इसका सामना अच्छे से किया था लेकिन वह उस बात से काफी नाराज भी हो गया था. इसी कारण से तुर्किए ने अब जंग में शामिल होने का फैसला लिया है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि तुर्किए के पास ऐसे कौन से हथियार है, जो कि ईरान का पूरी तरीके से खात्मा करने का दम रखते हैं. आइए जानते हैं.
Tayfun बैलिस्टिक Missile
Tayfun तुर्किए द्वारा निर्माण की गई एक बैलिस्टिक मिसाइल है. इस मिसाइल की ताकत इतनी ज्यादा है कि वह सैकड़ों किलोमीटर में मौजूद दुश्मन के ठिकानों को गिरा सकती है. मिसाइल काफी लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता रखती है.
Bayraktar TB2
Bayraktar TB2 सबसे प्रसिद्ध ड्रोन में से एक है. यह लेजर गाइडेड मिसाइलों के होने के कारण टैंक से लेकर कई सैन्य ठीकानों पर आसानी से हमला कर सकता है. दुनिया के कई देश इसके असरदार होने की वजह से खरीदनें में दिलचस्पी दिखाते हैं.
TAI TF Kaan
TAI TF Kaan, Turkish Aerospace Industries द्वारा बनाई जाने वाली आधुनिक हथियारों में से एक है. इस विमान के स्पीड आवाज की स्पीड से भी ज्यादा तेज है. इसका निर्माण वायुसेना को मजबूती देने के लिए किया गया है.
T129 ATAK हेलीकॉप्टर
T129 ATAK, अभी के समय में तुर्किए के सबसे अहम हथियारों मे से एक है. इस आधुनिक हेलिकॉप्टर में सेंसर, रॉकेट कई तरह की मिसाइल लगीं होती है. किसी भी इलाके में दुश्मनों के ठिकानों को ढेर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
TCG Anadolu
TCG Anadolu, तुर्किए का सबसे बड़ा वॉरशिप है. इसका निर्माण तुर्किए की नौसेना को मजूबत करने के लिए किया गया था. सभांवना है कि इसे आगे ड्रोन कैरियर के रूप में भी इस्तेमाल करने का प्लानिंग की जा रही है.
