राजस्थान के जालोर में एक दामाद ने अपनी सास की नाक को कैंची से काट लिया. घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे गुजरात के मेहसाण में भर्ती कराया गया है.
दामाद ने काटी सास की नाक
राजस्थान के जालोर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी ही सास ही नाक को काट दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए गुजरात के मेहसाणा में भर्ती कराया गया है. इस गंभीर घटना के बाद में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
4 साल पहले हुई थी बेटी की शादी
जानकारी के मुताबिक के.आर. बंधाकुआ के रहने वाले बाबूलाल की बेटी सरिता की लगभग 4 साल पहले आरवा के रहने वाले सोहनलाल बिश्नोई से शादी हुई थी. पिछले 3 दिनों से सरिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा था. जिसको लेकर बाबूलाल और उनकी पत्नी केली देवी चिंता में पड़ गए. इसी सिलसिले में रिपोर्ट को दर्ज कराने के लिए दोनों पति पत्नी सरवाना थाने में जा रहे थे.
कैंची से काटी सास की नाक
बताया जा रहा है कि जब दोनों सरवाना के बालेरा माइनर के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी को एक कार ने रोक लिया. कार के अंदर सोहनलाल बिश्नोई और उसके कुछ साथी सवार थे. आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर केली देवी को गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट करना शुरू कर दिया. इसी मारपीट के दौरान सोहनलाल ने कैंची से अपनी सास केली देवी की नाक के ऊपर हमला करते हुए नाक को काट लिया.
गुजरात कराया गया महिला को भर्ती
बताया जा रहा है कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और महिला की नाक में पहने जाने वाला सोने का आभूषण भी साथ ले गए. इस घटना के बाद महिला को तुरंत ही गुजरात के मेहसाणा ले जाया गया है और यहां अस्पताल में लगातार उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने दामाद सोहनलाल और उसके 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बिगाड़ रहा भारत की छवि
