हाल ही में विक्की-कैटरीना, राजकुमार राव- पत्रलेखा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर में बच्चे की किलकारियां गुंजने की खबर सामने आई थी. इसी कड़ी में एक और सेलिब्रेटी के घर में खुशियों ने एक नन्ही परी के रुप में दस्तक दी है. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर में एक बेटी का जन्म हुआ है.
49 साल की उम्र में बने पिता
एक्टर रणदीप हुड्डा 49 साल के है. वहीं, उनकी पत्नी 40 साल की है. दोनों की शादी 3 साल पहले 29 नवंबर 2023 में हुई थी. एक्टर के घर में एक ही दिन में दो लोगों को जन्मदिन पड़ रहा है. बता दें कि रणदीप हुड्डा के पिता और उनकी लाडली के जन्मदिन का डेट एक ही दिन पर पड़ रहा है. उनकी लाडली ने उसी दिन जन्म लिया है, जिस दिन एक्टर के पिता का भी जन्म हुआ था. 10 मार्च के दिन दोनों का जन्मदिन की डेट पड़ रही है.
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
रणदीप ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटी की पहली झलक दिखाई है. साथ ही उन्होंने अपने पिता और बेटी दोनों को ही जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पोस्ट में अपने पिता की पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी पोती को गेद में लेकर बैठे हैं.
वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल ने बेटी के प्यारे छोटे हाथों की फोटो पोस्ट की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह आज जब खुद पिता बने हैं तब जाकर इसकी अहमियत समझ में आई है. साथ ही अपनी पत्नी लिन को पिता बनने का सुख देने के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि तुम मेरी जिंदगी में नन्ही परी को लेकर घर आई हो.
सभी फैंस और सेलिब्रिटी कपल को धन्यवाद करते दिखाई दे रहे हैं. वह उन्हें उनकी नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अगर जंग हुई तो बरसेगी तबाही! जानें तुर्किए के 5 ‘डेडली फाइव’ हथियार, एक झटके में हो जाएगा पूरा ईरान तबाह!
