अभी के समय में रियलिटी शो द 50 लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंट कुछ न कुछ आए दिन बयान देते रहते हैं. जो कि लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बन जाता है. बता दें कि जैकी श्रॉफ की बेटी भी अभी के समय में काफी छाई हुई है. दरअसल, कृष्णा श्रॉफ भी द 50 शो में है. कृष्णा शो में अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चें में दिखाई दे रही है.
कृष्णा श्रॉफ ने किया खुलासा- चॉल में रहते थे पापा
बता दें कि अभी के एक एपिसोड में कृष्णा श्रॉफ ने खुलासा किया है. उन्होंने अपने पैरेंटस की लव लाइफ और जीवन के संघर्ष के बारे में शो में बात की है. कृष्णा ने शो में कहा कि उनकी मम्मी (आएशा) ने पिता (जैकी) के संग में जीवन बिताने के लिए अपनी लग्जूरियस लाइफ को ठुकरा दिया था. जिस समय दोनों एक दूसरे से प्यार में पड़े थे, तब उनके पिता के पास कुछ नहीं था. वह चॉल में रह रहे थे.
मां ने पिता के लिए छोडी आराम वाली जिंदगी
इन दिनों में भी उनकी मां ने उनके पिता का साथ नहीं छोड़ा था. जब वह सुपरस्टार नहीं थे तब उनकी मां ने साथ दिया था और उनका सपोर्ट किया था. उनके मुताबिक उनकी मां एक काफी बड़े और अच्छे घराने से आती है. उनके पिता के साथ रहने के लिए उन्होंने यह सब छोड़ दिया था. बहुत बाद में जाकर उनका पूरा परिवार अपने पहले घर में गया.
कृष्णा ने अपनी मां की तारीफ करते हुए कहा कि हमेशा से वह दूसरों की खुशी पहले देखती हैं. सबसे एंड में वह अपने आप को रखती है. उन्होंने साथ ही बातचीत में बताया कि उनका और उनके परिवार का जीवन बहुत ही नॉर्मल था. उनका स्कूल का समय भी काफी लो-प्रोफाइल वाला था. उनके लिए फिल्म सेट्स पर आना जाना रेगुलर नहीं था.
ये भी पढ़ें: 49 की उम्र में पिता बने एक्टर रणदीप हुड्डा, एक ही दिन दादा और पोती का जन्मदिन!
