UP News: उत्तर प्रदेश को जल्द ही स्थायी डीजीपी मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक राजीव कृष्ण के नाम की चर्चा तेज है. उन्हें ही यूपी का स्थायी डीजीपी बनाए जाने की संभावना है. राज्य सरकार जल्द ही इसका आदेश जारी कर सकती है. माना जा रहा है कि मौजूदा कार्यवाहक DGP राजीव कृष्ण ही नए स्थायी डीजीपी होंगे. जल्द इस संबंध में आदेश जारी हो सकता है.
डीजीपी की रेस में कई IPS अधिकारियों के नाम
यूपी सरकार ने परमानेंट DGP को लेकर UPSC को 19 IPS के नाम भेजे थे. इसे लेकर 26 मई को दिल्ली में आयोग की बैठक हुई. इसमें रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का नाम फाइनल किया गया. इसके बाद आयोग ने तीनों के नाम यूपी सरकार को भेज दिया.
2029 में रिटायर होंगे IPS राजीव कृष्ण
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के मुताबिक स्थायी डीजीपी को न्यूनतम 2 साल का कार्यकाल दिया जाता है. वह कम से कम 2 साल तक यूपी के DGP रहेंगे. राजीव कृष्ण जून 2029 में रिटायर होंगे. राजीव कृष्ण 1 जून, 2025 से कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अगर उनकी नियुक्ति की जाती है तो उन्हें लंबे वक्त तक प्रदेश के स्थायी डीजीपी के रूप में काम करने का मौका मिल सकता है.
जानिए राजीव कृष्ण के बारे में….
यूपी के मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनकी छवि सख्त प्रशासनिक अफसर के तौर पर है. मूलरूप से नोएडा के रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून, 1969 को हआ था. उनकी पत्नी IRS अफसर हैं और मौजूदा समय में नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं.
कहां-कहां रहे तैनात
1991 में आईपीएस बनने के बाद उनकी पहर्ल तैनाती प्रशिक्ष आईपीएस के रूप में इलाहाबाद में हुई थी. इसके बाद बरेली, कानपुर अलीगढ में एएसपी के तौर पर तैनात रहे. 10 मार्च 1997 को डन्हें पहली बार जिले की कमान सौंपी गई और वह फिरोजाबाद के एसपी बने. इसके बाद वह इटावा, फतेहगढ़, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, बरेली के एसएसपी रहे.
ये भी पढ़ें: भूख से रोते हुए बेटे को देख आगबबूला हुआ पिता, मासूम को दीवार से पटक की हत्या
