उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज पुलिस विभाग में कई बड़े फेरबदल किए गए है. बता दें कि कई जगहों के पुलिस अधिकारियों को तबादला किया गया है. इसमें लखनऊ भी शामिल है. इस तबादले में 206 के करीब पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले होने की खबर सामने आई है. इस फैसले के बाद पुलिस मुख्यालय में हलचल मच चुकी है.
सरकार ने लिया फैसला
दरअसल, इस फैसले को काफी लंबे समय से जारी करने की तैयारी की जा रही थी. इनमें कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों(सीओ) को बदला है. इस फैसले को प्रशासनिक जरुरतों को देखते हुए लिया गया है. लोगों का कहना हैं कि चुनावी साल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश के बाद से प्रशासनिक गलियारों में हलचल मची हुई है. अब स्थानीय लोगों को पुलिस थाने और कार्यालय में समस्याओं का समाधान करने के लिए नए अधिकारी से संपर्क करना पड़ेगा. हालांकि, कई का कहना हैं कि यह फैसला चुनावी साल के कारण लिया गया है. तो वहीं प्रशासन ने इसे व्यापक तबादले की रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा माना है. हालांकि, कई का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है. तो वहीं, कई लोगों का उसी जिले के अंदर अलग सर्किल में किया गया है. सरकार ने सभी को जल्द से जल्द तबादले वाली जगह पर जाकर काम करने के आदेश जारी किए है.
क्यों लिया गया फैसला
इस फैसले के पीछे कई वजह बताई गई है. दरअसल, यह फैसला कानून व्यवस्था को और भरोसेमंद और मजबूत बनाने के लिए लिया गया है. इतने बड़े स्तर पर तबादला करने से काम में पारदर्शिता देखने को मिलती है. साथ ही शिकायतों का समाधान भी जल्द से जल्द होता है. पुराने अधिकारियों के काम अगर पेंडिग होंगे तो वह जल्द से जल्द सॉल्व होते हैं. लोगों की परेशानियों का समाधान और ऊर्जा का संचार होगा.
ये भी पढ़ें: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में घायल लोगों से रेखा गुप्ता ने की मुलाकात… किया 10 लाख के मुआवजे का ऐलान
