UP Weather Update 10 July: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मानसूनी आफत का अलर्ट जारी किया गया है.लगातार हो रही बारिश ने यूपी के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के ताजा अनुमान के मुताबिक, यूपी के ज्यादातर हिस्सों में अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं. 10, 11 और 12 जुलाई को राज्य के 75 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. पूर्वांचल यानि पूर्वी यूपी के जिलों में हालात ज्यादा संवेदनशील बने हुए हैं, जहां अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
आज कैसा है यूपी का मौसम
10 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात (आसमान बिजली) का अलर्ट जारी किया है.
लखनऊ का मौसम
राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के जिलों (बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली) में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. दोपहर के बाद मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है. 25 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे उमस से राहत मिलेगी.
इन जिलों चक्रवाती हवा-हल्की बारिश का अलर्ट
गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बांदा, कानपुर, बिजनौर, बरेली,पीलीभीत, मुरादाबाद, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में कल 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश
पश्चिमी यूपी में मानसून का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में 50 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (आंधी के झोंके) चलने और बिजली गिरने की आशंका है. जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मध्य यूपी का भी जानें हाल
कानपुर और मध्य यूपी के बेल्ट में मौसम का रुख काफी आक्रामक रहेगा. रुक-रुक कर तेज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए रखेंगी. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें.
पूर्वी यूपी का मौसम
पूर्वांचल के जिलों में मानसून की रफ्तार लगातार बनी हुई है. गोरखपुर और वाराणसी संभाग में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी, जबकि कुछेक स्थानों पर भारी बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के किसानों और नागरिकों को विशेष रूप से चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान पेड़ों या खुले मैदानों में जाने से बचें, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) का खतरा अधिक है. भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए जलभराव वाले रास्तों पर यात्रा करने से बचें. जर्जर इमारतों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें.
