UP Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मानसूनी आफत का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
यूपी का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है.मौसम विभाग के मुताबिक कि प्रदेश के मध्य भागों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून और अधिक सक्रिय हो गया है. इसके प्रभाव से 11 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है.पूर्वांचल यानि पूर्वी यूपी के जिलों में हालात ज्यादा संवेदनशील बने हुए हैं, जहां अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है.
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 11 जुलाई को लखनऊ में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और दोपहर बाद से शाम तक रुक-रुक कर बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य यूपी और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव के क्षेत्र के कारण, पूर्वी यूपी (पूर्वांचल) में अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है. पश्चिमी यूपी में बारिश की रफ्तार हल्की से मध्यम बनी रहेगी.बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
इन जिलों में लगातार झमाझम बारिश और गरज-चमक
जिन जिलों में खूब गरज चमक तक बारिश होगी वो हैं, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद, सहारनपुर,बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर हैं.
तगड़ी बारिश वाले मुख्य जिले
जिन जिलों में भारी बारिश होगी वो हैं, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बहराइच, कानपुर,बलरामपुर, देवरिया, महाराजगंज,कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई और रायबरेली.
रुक-रुक कर बौछारें करेंगी तराबोर
जिन जिलों में रुक रुक कर हल्की बौछारें होंगी वो हैं, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट इन जनपदों में बिजली गिरने का खतरा रहेगा.
