ईरान से हो रही जंग के बीच में अमेरिकी ने बड़ी संख्या में पैट्रियट मिसाइलों को यूरोप से हटाकर मिडिल ईस्ट की तरफ भेजा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बेहद करीब हैं.
मिडिल ईस्ट पहुंची अमेरिकी मिसाइलें
ईरान से हो रही जंग पर ध्यान देते हुए अमेरिका ने बड़ी संख्या में मिसाइलों को यूरोप से हटाकर मिडिल ईस्ट की तरफ भेज दी हैं. अमेरिका ने रक्षा अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में पैट्रियट मिसाइलों को मिडिल ईस्ट में भेजा गया है. इन मिसाइलों को मिडिल ईस्ट में भेजे जाने के बाद अब यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के खिलाफ यूरोप की हवाई क्षमता कमजोर होने को लेकर चिंता जताई जा रही है.
अमेरिकी सेना के पास पर्याप्त हथियार
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान से युद्ध के कारण यूरोप और दूसरे क्षेत्रों में पैट्रियट मिसाइलों के भंडार में लगातार कमी आ रही है. इसके ऊपर अमेरिकी की प्रतिक्रिया भी आई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा तय किए गए टारगेटों को पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना के पास पर्याप्त हथियार और गोला-बारूद के साथ सैन्य भंडार मौजूद हैं.
जल्द खत्म हो जाएगा युद्ध- अमेरिका
आपको बता दें कि ईरान के खिलाफ हो रही जंग को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का नाम दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य टारगेटों को हासिल करने में अमेरिकी काफी करीब पहुंच गया है. ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और इजरायल लगभग 3 हफ्तों से चल रहे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को खत्म करने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.
दूसरे देशों को लेनी चाहिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी
आपको बता दें कि ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन में 5 मुख्य टारगेटों का जिक्र किया था. इसी के साथ ट्रंप ने सुझाव दिया था कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा भी दूसरे देशों को करनी चाहिए. ट्रंप ने लिखा था कि हम अपने टारगेटों को हासिल करने के लिए बेहद करीब पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि अमेरिका ने बड़ी संख्या में पैट्रियट मिसाइलों को यूरोप से हटाकर मिडिल ईस्ट की तरफ भेजा है.
यह भी पढे़ं- सूरत एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का गांजा बरामद! फ्लाइट के अंदर मिले पैकेट; 3 आरोपी गिरफ्तार
