कर्नाटक के कोडागू जिले से बेहद गंभीर और विदेशी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर होमस्टे में रुकी अमेरिकी महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुश्कर्म का मामला सामने आ रहा है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि महिला के संग हुए दुष्कर्म में होमस्टे का मालिक भी मिला था. पुलिस को इस मामले की जानकारी मंगलवार के दिन हुई थी.
जानकारी के अनुसार पीड़ित अमेरिकी महिला मूल रूप से वाशिंगटन की रहने वाली है. वह भारत में घूमने आई हुई थी. इसी दौरान वह कोडागू के कुट्टा गांव में होमस्टे पर रुकी थी. इसी दौरान पीड़िता को ड्रिंक में एक नशीली दवा डालकर दी गई. झारखंड के रहने वाले आरोपी ने महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. होमस्टे के मालिक ने इस मामले को पुलिस को बताने की बजाए, उसे छिपाने की कोशिश की. मालिक ने जानकर पीड़िता के रूम के वाईफाई को कटवाया, ताकि पुलिस तक बात न जा पाए.
हालांकि, किसी तरह वह वहां से निकल कर बाहर आ गई. होमस्टे मालिक को उसने मैसूर जा रही हूं बोलकर चकमा दे दिया. वहां से निकलते ही उसने सबसे पहले अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने ईमेल से भारतीय पुलिस को मामले की जानकारी दी.
दूतावास से सूचना मिलने के बाद में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और एक टीम का गठन किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी और होमस्टे के मालिक को गिरफ्तार किया, दोनों के 3 मई तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है. हालांकि, इस मामले ने केंद्र सरकार का ध्यान भी तरफ खींच लिया है. साथ ही दिल्ली और चेन्नई के स्थानीय कर्मचारियों से संपर्क भी किया जा रहा हैं . ताकि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा सके.
ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के बाद घोंटा युवती का गला, राजधानी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या; CCTV खंगाल रही पुलिस
