उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को सुबह एक मंदिर में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
मंदिर में लटका मिला युवक का शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार यानी 26 जनवरी की सुबह के समय में एक मंदिर में युवक का शव मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जैसे ही इस मामले की खबर फैली, तो मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई. जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया.
हत्या की जताई जा रही आशंका
जानकारी के मुताबिक मंदिर में युवक का शव घंटे से लटका था. यह पूरा मामला फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सखियाव गांव का है. यहां एक मंदिर के परिसर में गेट पर लगे हुए घंटे में युवक का शव लटका हुआ था. मृतक की पहचान 30 साल के सुशील कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अचितपुर का निवासी था. इस मामले में शव की हालत को देखकर युवक की हत्या की उम्मीद जताई जा रही है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
यह पूरा मामला फतेहपुर के सखियाव गांव का बताया जा रहा है. मंदिर में शव को लटका हुआ देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद में पूरे गांव के लोगों की भीड़ मंदिर के पास में लगना शुरू हो गई. जब स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, तो तुरंत ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई.
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक मृतक सुशील कुमार किसान यूनियन से जुड़ा हुआ था. इस मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंदिर के गेट पर एक घंटा बंधा था, उसी घंटे में पर युवक का शव लटका हुआ था.
यह भी पढ़ें- किसने फहराया गणतत्र दिवस पर ताजमहल में तिरंगा? बवाल के बाद किसने ली जिम्मेदारी? सकते में प्रशासन!
