उत्तर प्रदेश में एक महिला 10 महीने पहले अपनी ही बेटी के मंगेतर के साथ भाग गई थी. जिसके बाद अब वह महिला उस लड़के को छेड़ बहनोई के साथ फरार हो गई है. पीड़ित मनोज ने पुलिस से मामले की शिकायत की है.
बेटी के मंगेतर के साथ फरार हुई थी महिला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला अपनी ही बेटी के मंगेतर के साथ में इश्क कर बैठी थी और घर छोड़कर उसके साथ भाग गई थी. जिसके बाद यह घटना काफी महीनों तक चर्चाओं का केंद्र रही, लेकिन अब एक बाद फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अब वही महिला बेटी के मंगेतर को छेड़कर बहनोई के साथ में भाग गई है.
शादी से 12 दिन पहले भागे थे दोनों
अलीगढ़ में एक 38 साल की महिला पिंकी लगभग 10 महीनों पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने से लगभग 18 साल छोटे लड़के मनोज के साथ में भाग गई थी. लड़का उसका होने वाला दामाद था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत महिला की बेटी की सगाई से शुरू हुई. मनोज से सगाई होने के बाद दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गईं. जिसके बाद शादी से सिर्फ 12 दिनों पहले पिंकी अपने होने वाले दामाद के साथ में भाग गई थी.
अलीगढ़ छोड़ बिहार रहने लगे
दोनों के भागने के बाद जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो दोनों ने एक दूसरे के साथ में रहने की इच्छा जताई थी. महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर मनोज के साथ में रहने का फैसला किया था. जिसके बाद में दोनों ने अलीगढ़ छोड़ दिया और बिहार के सीतामढ़ी जिले में रहने लगे थे. हालांकि यह कहानी यहीं पर खत्म नहीं हुई. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है.
10 महीने बाद बहनोई संग फरार हुई महिला
मनोज ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह रोज की तरह 6 फरवरी को भी काम पर गया था, जिसके बाद जब वह वापस लौटा तो पिंकी घर पर नहीं थी. मनोज ने दावा किया कि उसके कीमती गहनों के साथ में 2 लाख रुपए की नगदी भी पिंकी साथ लेकर फरार हो गई. मनोज ने आरोप लगाया कि पिंकी अब अपने बहनोई के साथ में भाग गई है. पुलिस ने दादो थाने में जाकर मामले की शिकायत की. इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह घटना बिहार की है, तो इस मामले में बिहार पुलिस जांच करेगी.
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल, अपराधी पर दर्ज थे 40 संगीन मामले
