उत्तर प्रदेश के बरेली में शराब के नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी, कि तीनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. जिसके बाद में भीड़ ने युवकों की पिटाई कर दी.
बरेली में तेज रफ्तार का कहर
उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी 3 गाड़ियों में टक्कर मार दी. यह हादसा बरेली के डोलापीर चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में हुआ है. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक कार बेहद तेजी के साथ में आई और अचानक से बेकाबू हो गई. जिसके बाद में कार ने पहले सड़क के किनारे खड़ी एक थार को टक्कर मारी और उसके बाद में एक दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया.
नशे में धुत थे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी, कि तीनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. लोगों ने बताया कि कार सवार युवक नशे में धुत थे. हादसे के बाद जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो तुरंत ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद में पुलिस ने आरोपियों को तुरंत ही हिरासत में ले लिया. इस हादसे के बाद में इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
हादसे में नहीं हुआ कोई भी घायल
हालांकि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. हालांकि इस हादसे में वाहनों को काफी नुकसान हुआ है. वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे और ओवरस्पीड में कार को दौड़ा रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे सभी गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है.
पुलिस ने आरोपियों को भीड़ से छुटाया
इस हादसे के बाद में मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और नशे ही हालत में कार सवार युवकों की पिटाई शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक भीड़ ने दोनों आरोपियों की मौके पर ही बुरी तरह से धुनाई शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ में फंसे आरोपियों को बचाया और उन्हें तुरंत ही हिरासत में ले लिया. पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है.
