उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवती के प्रेमी ने शादी से मना कर दिया. जिसके बाद युवती ने युवक के घर के सामने जाकर जहर खा लिया. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
प्रेमी के घर के बाहर खाया जहर
उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. इटावा के भरथना कस्बे में एक युवक ने प्रेम संबंधों में अपनी प्रेमिका को शादी के लिए मना कर दिया. जिसके बाद युवती काफी ज्यादा आहत हो गई और अपने प्रेमी के घर के बाहर जाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी. जानकारी के मुताबिक शादी से मना करने के बाद में 22 साल की एक युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर पहुंच गई और जहर खा लिया.
जिला अस्पताल किया गया रेफर
युवती के जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया. सीएचसी में हालातों को गंभीर देखते हुए उसे जिला रेफर कर दिया गया. युवती ने युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने के आरोप भी लगाए हैं. पीड़िता ने पुलिस से भी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया.
2 साल पहले शुरू हुई थी कहानी
जानकारी के मुताबिक युवती मूल रूप से इकदिल की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में भरथना में रहती है. सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 2 साल पहले उसकी पहचान ब्रजराज नगर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. जिसके बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया था. जिसके बाद युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया.
बीती रात फोन पर हुई लंबी बातचीत
जानकारी के मुताबिक बीती रात में दोनों के बीच बात हुई थी, लेकिन युवक ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए शादी करने से मना कर दिया. जिसके बाद युवती उसके घर के बाहर पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी. इसी दौरान युवती ने जहर खा लिया. जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई. जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले, रुद्रप्रयाग के DM भी बदले गए
