कानपुर में एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. युवक ने सुसाइड नोट में अपने परिवार और एक महिला मित्र का जिक्र किया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
युवक ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कानपुर में पिछले 3 साल से रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा. मृतक की पहचान जीतू के रूप में की गई है. जिसने बिठूर थाने के नारामऊ में मौजूद एक मकान में आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक मृतक कानपुर देहात के रसूलाबाद के रहने वाले रिटायर्ड फौजी जयवीर सिंह का बेटा था.
सुसाइड नोट हुआ बरामद
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जब जीतू को फांसी के फंदे से उतारा तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट में युवक ने मरने से पहले अपनी मां को लेकर ई भावुक बातें लिखी थीं. जीतू की जेब से मिला सुसाइड नोट 2 पेज का था. फिलहाल पुलिस ने जीतू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
राधा, काश मुझे छोड़कर न जातीं
जीतू ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था, कि मेरे जितने भी दोस्त हैं सभी बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब मुझे सुकून चाहिए है. इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं. सुसाइड नोट में युवक ने सबसे ऊपर लिखा था कि राधा, काश तुम मुझे छोड़कर न जातीं, तो मैं भी तुम्हारे साथ में चलता. सुसाइड नोट के एक पन्ने पर जीतू ने लिखा था कि दीद, चाचा, भैया आप सभी लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन अगर किसी को भी मेरे बारे में जानना हो, तो वह मेरे दोस्त आदर्श और आशु और दीपक से पूछ सकता है.
सब-इंस्पेक्टर का एग्जाम दे चुका था छात्र
इस पूरे मामले में अब प्रेम संबंध और निराशा की उम्मीद लगाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक जीतू दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर का एग्जाम दे चुका था. बीते सोमवार को वह अपने घर से कानपुर आया था. जिसके बाद जब कोचिंग जाने के लिए दोस्त उसे बुलाने आए तो वह कमरे में खांसी के फंदे से लटक रहा था. जिसके बाद दोस्तों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
शराब की बोतल और सिगरेट बरामद
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीतू के कमरे से शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि छात्र के कानों में ईयरबड्स लगे हुए थे. फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- फर्जी डॉक्यूमेंट्स और असली प्रॉपर्टी! गुरुग्राम पुलिस ने प्लॉट घोटाले में DETC को किया गिरफ्तार
