Shankaracharya Avimukteshwaranand: परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सीएम योगी से क्षमा मांगनी होगी. उन्होंने एक संत का अपमान किया है.
Ayodhya News: अयोध्या से ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर संत समाज में सियासी हलचल तेज हो गई है. तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंसाचार्य ने शंकराचार्य पर कड़ा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है.
अयोध्या में प्रवेश नहीं करने का अल्टीमेटम
परमहंसाचार्य ने साफ कहा है कि जब तक शंकराचार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवा पहनकर एक संत के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है. सभी सनातनियों स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बहिष्कार करना चाहिए.
सीएम योगी के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद अभद्र और निंदनीय
परमहंसाचार्य का कहना है कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद अभद्र और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देना संत समाज को स्वीकार नहीं है. गाय के मुद्दे पर परमहंसाचार्य ने कहा कि शंकराचार्य का आंदोलन विपक्ष से प्रेरित है.
विपक्ष को मजबूत करना चाह रहे शंकराचार्य
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गाय को राष्ट्र माता घोषित कर दिया जाता है तो बछड़ा, बैल और नंदी की हत्या कैसे रोकी जाएगी.उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय का स्पष्ट सूत्र लागू नहीं हो पाएगा. परमहंसाचार्य ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि गोवंश को राष्ट्रीय और राज्य धरोहर घोषित कर पूर्ण रूप से गौहत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य का बयान केवल विपक्ष को मजबूत करने के उद्देश्य से दिया गया है.
