उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव भी किया. जिसके बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है.
टिहरी पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार राज्य को पर्यटन की दिशा में नई पहचान दिलाने के लिए काम कर रही है. उत्तराखंड को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अहम रोल है. आज सीएम धामी टिहरी झील पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने यहां पर झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव भी किया. जिसके बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है.
सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव लिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपने अनुभव को लोगों के साथ साझा किया. उन्होंने लिखा कि टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव काफी रोमांचक रहा और यहां मौजूद अपार संभावनाओं को एक बार फिर से पास के महसूस किया. उत्तराखंड लगातार पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
देश-विदेश से लोग ले रहे आनंद
पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर टिहरी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, उन्होंने लिखा कि आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा उठा रहे हैं. उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार राज्य को एक नई पहचान दिलाने के लिए काम कर रही है.
सरकार कर रही लगातार काम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है. जिसके जरिए पर्यटन को नई स्पीड मिलने के साथ में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुल रहे हैं. उन्होंने लिखा कि देवभूमि का यह अनोखा पर्यटन स्थल आने वाले सालों में विश्व के पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान बनाएगा.
यह भी पढ़ें- मुंबई में 77 साल के बुजुर्ग से साइबर ठगी, आतंकवाद से जोड़ा नाम, आरोपियों ने बुजुर्ग से लूटे 2.25 करोड़
