Skip to content
August 5, 2026
  • Youtube
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
IMG_3687

Primary Menu
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • बिहार
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
  • खेल
    • क्रिकेट न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • धर्म
  • टेक्नो
  • इंटरनेशनल
  • व्यवसाय
Youtube
  • Home
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई में 77 साल के बुजुर्ग से साइबर ठगी, आतंकवाद से जोड़ा नाम, आरोपियों ने बुजुर्ग से लूटे 2.25 करोड़
  • महाराष्ट्र

मुंबई में 77 साल के बुजुर्ग से साइबर ठगी, आतंकवाद से जोड़ा नाम, आरोपियों ने बुजुर्ग से लूटे 2.25 करोड़

Ayush Mishra March 6, 2026 1 minute read 0 comments
Mumbai cyber fraud

मुंबई के गोरेगांव में एक 77 साल के बुजुर्ग से साइबर ठगों ने लगभग 2.25 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. इस मामले में पुलिस ने गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है.

77 साल के बुजुर्ग से ठगी
महाराष्ट्र से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. मुंबई में एक बुजुर्ग के साथ में साइबर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां ठगों ने एक 77 साल के बुजुर्ग को आतंकवाद से जुड़े हुए फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे करोड़ों रुपयों की ठगी कर ली. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है.

आतंकवादियों के लिए खोला गया खाता
जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव के रहने वाले 77 साल के एक बुजुर्ग ने इस मामले की शिकायत की थी. बुजुर्ग ने बताया था कि नवंबर साल 2025 में उसके पास एक फोन कॉल आया था, जिसमें सामने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस मुख्यालय का वरिष्ठ अधिकारी आकाश शर्मा बताया था. पीड़ित ने बताया कि ठग ने कहा कि उसके नाम से जम्मू-कश्मीर में एक बैंक खाता खोला गया है और उसका इस्तेमाल आतंकवादियों के लिए किया गया है.

70 लाख रुपए मिली है कमीशन
कॉल करने वाले ठग ने बताया कि उस खाते के लिए उन्हें 70 लाख रुपए कमीशन मिली है. जिसके बाद जब बुजुर्ग ने पूछताछ में समर्थता नहीं जताई, तो कॉल को दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया गया. उस व्यक्ति ने खुद को लखनऊ एंटी टेररिज्म स्क्वाड का अधिकारी बताया. जानकारी के मुताबिक इसके बाद ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक नोटिस भेजा, जिसमें उस समय के एनआईए प्रमुख सदानंद दाते के साइन होने का दावा किया.

बुजुर्ग से ठगे 2.25 करोड़
पीड़ित को भेजे गए नोटिस में यह वॉर्निंग थी, कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करता है, तो उसे 10 साल की जेल और 5 लाख का जुर्माना होगा. बुजुर्ग को एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट और जब्ती आदेश की कॉपी भी भेजी गई थी. जिसके बाद बुजुर्ग डर गया और ठगों को अपने बैंक खातों की जानकारी दे दी. जिसके बाद 18 नंवबर से 3 दिसंबर 2025 तक कई किश्तों में उससे 2.25 करोड़ रुपए ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए. जिसके बाद जब बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशन मकवाना नाम के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी ठगों के लिए बैंक खातों को खोलकर उसमें ठगी के पैसे मंगाने में मदद करता था.

यह भी पढ़ें- टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂ में पहुंचे सीएम धामी, पर्यटन क्षेत्र में उत्तराखंड को मिल रही नई पहचान

About the Author

Ayush Mishra

Editor

आयुष मिश्रा काफी समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में ये Thetruth24 के लिए खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का काम करते हैं. इससे पहले इन्होंने ज़ी भारत (ZEE Bharat) में डिफेंस और जनरल नॉलेज के साथ भारत के इतिहास की खबरों को लिखा है. आयुष ने इनवर्टिस यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और ये उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ताल्लुक रखते हैं. खबरों से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी या किसी भी खबर को आयुष तक पहुंचाने के लिए आप mishraaayush844@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं.

Visit Website View All Posts
Tags: 2.25 crore scam 77-year-old victim bank account fraud cyber criminals Mumbai hindi news Mumbai cyber fraud Mumbai old man fraud NIA fake notice terrorism scam Mumbai Thetruth24 WhatsApp fraud case

Post navigation

Previous: रात में मक्खन खाने से सच में आती है नींद? जानें सोशल मीडिया पर वायरल ट्रिक की पूरी सच्चाई
Next: स्कॉर्पियो की टक्कर से उछले मां-बेटे… हाथरस फोरलेन हाईवे पर रफ्तार का कहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Maharashtra Bhiwandi tet paper leak disposal box question paper theft police investigation
  • महाराष्ट्र

भिवंडी पेपर लीक में बड़ा खुलासा! जूते के तलवों में छिपाकर बाहर निकाले TET पेपर

Tanya Jha August 4, 2026 0
neet student ankita sangle suicide ahilyanagar low marks in re neet exam
  • महाराष्ट्र

NEET छात्रा अंकिता सांगले ने की आत्महत्या, री-नीट में कम अंक आने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Tanya Jha July 27, 2026 0
mumbai police section 37 restrictions july 23 to august 6 five people ban
  • महाराष्ट्र

मुंबई में एक साथ 5 लोगों के जमा होने पर होगी कार्रवाई! 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेगा प्रतिबंध

Tanya Jha July 20, 2026 0
  • Trending
  • आंध्र प्रदेश
  • इंटरनेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऑटोमोबाइल
  • ओडिशा
  • केरल
  • क्रिकेट न्यूज
  • खेल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जुर्म
  • जॉब
  • झारखंड
  • टेक्नो
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • व्यवसाय
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • भारत ने फिर खरीदा रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल, अब अमेरिका भी रहेगा चुप; जानिए भारत का मास्टरस्ट्रोक!
  • यमन के पास भारतीय जहाज पर समुद्र में हमला, डूबते पोत से बाल-बाल बचे 13 भारतीय समेत सभी 14 नाविक!
  • जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफत! 6 जिलों में फटा बादल, उफान पर नदियां और 80 से ज्यादा लोग रेस्क्यू
  • PAK सीमा पर 250 हॉवित्जर तोपों की तैनाती, भारत ने कहा- आत्मरक्षा में हर जरूरी कदम उठाएंगे
  • दतिया उपचुनाव में क्यों हारी बीजेपी? हार की वजह खंगालने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने बनाई 2 सदस्यीय कमेटी!
popular tags
  • Thetruth24
  • hindi news
  • UP news
  • Lucknow News
  • Uttar Pradesh news
The Truth 24 is an independent digital news platform dedicated to delivering unfiltered, fact-based journalism in the era of misinformation. Launched with a mission to uncover the real stories behind headlines, The Truth 24 operates as a website and YouTube channel, providing 24/7 coverage of national and international news, politics, current affairs, investigative reports, and groundbreaking exclusives.

Recent Posts

  • भारत ने फिर खरीदा रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल, अब अमेरिका भी रहेगा चुप; जानिए भारत का मास्टरस्ट्रोक!
  • यमन के पास भारतीय जहाज पर समुद्र में हमला, डूबते पोत से बाल-बाल बचे 13 भारतीय समेत सभी 14 नाविक!
  • जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफत! 6 जिलों में फटा बादल, उफान पर नदियां और 80 से ज्यादा लोग रेस्क्यू
  • PAK सीमा पर 250 हॉवित्जर तोपों की तैनाती, भारत ने कहा- आत्मरक्षा में हर जरूरी कदम उठाएंगे
  • दतिया उपचुनाव में क्यों हारी बीजेपी? हार की वजह खंगालने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने बनाई 2 सदस्यीय कमेटी!

Categories

  • Youtube
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.