उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश की जनता के हितों को लेकर काम कर रहे हैं. धामी सरकार में उत्तराखंड में काफी विकास हुआ है. अब सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है.
उत्तराखंड में चल रही परियोजनाओं का वीडियो प्रेजेंटेशन

भारत मंडपम, नई दिल्ली में नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया. इस बैठक में सीएम धामी ने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में हो रहे कामों की जानकारी दी. इस बैठक में उत्तराखंड में चल रही कुछ प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो प्रेजेंटेशन भी प्रेजेंट किया गया है.
12,769 करोड़ की लागत किया जा रहा राजमार्गों को अपग्रेड

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्टक्चर को सबसे पहले प्राथमिकता दी जा रही है. सीएम धामी ने बताया कि चारधाम यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाने के लिए लगभग 12,769 करोड़ रुपए की लागत के साथ चारधाम महामार्ग परियोजना के अंतर्गत कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को फिर से अपग्रेड किया जा रहा है.
राज्य के कठिन इलाकों में पूरी कई परियोजनाएं पूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि प्रदेश में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मदद और उनके साथ की वजह से राज्य के कई कठिन इलाकों में भी कई परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है. इस समय उत्तराखंड में लगभग 3,723 किमी की लंबाई में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो चुका है. अब तक उत्तराखंड में NHAI द्वारा डिजाइन 597 किमी के मार्गों में से लगभग 336 किमी से ज्यादा की सड़क अब तक पूरी तरह से बन चुकी हैं.
प्रदेश में यातायात सुरक्षित और सरल
इस समय उत्तराखंड में कई परियोजनाओं के अंतर्गत काम चल रहा है. हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे मेजर सेंटर अब सुरक्षित और चौड़ी सड़कों के साथ में जुड़े हुए हैं. इसके अलावा प्रदेश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ देहरादून और हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं राज्य में यातायात को पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित रूप के साथ सरल बना रही हैं. नई दिल्ली में हुई इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और श्री हर्ष मल्होत्रा भी शामिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- UP में सियासी पारा तेज! प्रधानमंत्री मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, 45 मिनट तक चली दोनों नेताओं की बैठक
