उत्तराखंड के देहरादून में जंगली जानवर के हमले से बचने के लिए एक युवक रेलवे के बिजली खंभे पर चढ़ गया. जिससे करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
खंभे पर चढ़ गया युवक
उत्तराखंड के देहरादून से एक अजीबोगरीब और दुखद घटना सामने आई है. देहरादून के लच्छीवाला इलाके में एक युवक जंगली जानवर के हमले से बचने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे लगे हुए खंभे के ऊपर चढ़ गया. युवक जंगली जानवर से बचने के लिए रेलवे के हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे के ऊपर चढ़ गया. जिसके बाद युवक करंट की चपेट में आ गया.
जलने के कारण हो गई मौत
जानकारी के मुताबिक युवक जंगली जानवर के हमले से बचने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था. जिसके बाद वह करंट की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया. जलने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जब युवक खंभे के ऊपर चढ़ा, तो करंट इतना तेज था कि युवक की शरीर काफी बुरी तरह से झुलस गया और उसने मौके पर दी अपनी जान गंवा दी.
हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों की चपेट में आया
बताया जा रहा है कि पूरा मामला सोमवार शाम को लच्छीवाला के जीरो प्वाइंट के पास दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक का है. पुलिस ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी जंगली जानवर से बचने के लिए वहां मौजूद इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया था. जिसके बाद जैसे ही वह खंभे के ऊपरी हिस्से पर पहुंचा, तो वह हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों (OHE) की चपेट में आ गया.
युवक की नहीं हो पाई पहचान
इस पूरे हादसे की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि युवक का शव काफी बुरी स्थिति में था. मरने वाले युवक की उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है. युवक के ज्यादा जल जाने के कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. इस पूरे मामले में फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. पुलिस ने शव को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. युवक की फोटो को आसपास के इलाकों में भी भेजा गया है, जिससे उसके परिजनों का पता चल सके.
यह भी पढ़ें- जालंधर ओबेरॉय हत्याकांड में नया मोड़! बाबा फोलरीवाल गैंग ने ली मामले की जिम्मेदारी, AAP नेता को बताया बड़ा ड्रग तस्कर
