उत्तराखंड में वह युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी करने में जुटे हुए है. उनके लिए सरकार की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी दी जा रही है. दरअसल, सरकार द्वारा कई पदों को भरने की लिए अधिसूचना को जारी किया गया है. यह अवसर उन लोगों के लिए है. जो सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं.
किन पदों पर की जा रही है भर्ती?
जानकारी के अनुसार राज्य के विद्यालय शिक्षा विभाग ने GROUP-D के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी किया है. अगर आप भी इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं. तो बता दें कि भर्ती आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन है. हालांकि, इससे उत्तराखंड में स्थानीय स्तर के लोगों को काफी ज्यादा रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
कब है इसको भरने की अंतिम तिथि
वह उम्मीदवार जो इस फार्म को भरना चाहते हैं या जो इस सरकारी नौकरी के अवसर को गवानां नहीं चाहते हैं. तो जल्द ही वह अपना आवेदन कर दें. इसको आप केवल 5 मार्च 2026 तक ही भर सकते हैं. किसी भी तरीके की साइट में दिक्कत आने की वजह से आवेदन सिस्टम में रूकावट आने से बचना चाहते हैं. तो जल्दी ही इस फार्म को भर लें.
कितनी होनी चाहिए योग्यता और उम्र
वह उम्मीदवार जो इच्छुक है. तो बता दें कि इस फार्म को भरने के लिए युवा को केवल 5वीं तक पास होना जरूरी माना जाएगा. हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कोशिश करें कि वह अधिकारिक वेबासाइट पर आ रही शर्तों और नियमों को देखते रहे. साथ ही किसी भी तरीके की दिक्कत न हो इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अधिकारिक वेबसाइट पर नजरों को टिकाए रहें. उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी तय कर दी गई है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 10 और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के युवा के लिए आयु सीमा में थोड़ी छूट भी दी गई है.
कैसे करें आवेदन
वह उम्मीदवार जो इसको भरना चाहते हैं. वह इनकी अधिकारिक वेबसाइट rojgarprayag.uk.gov.in पर जाकर फार्म को भर सकते हैं. वहां आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी सारी जानकारियों को भरना होगा. हालांकि, उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि फार्म को भरने से पहले सभी जानकारी को सही से भरे और फार्म भरने के बाद प्रिंट भी जरूर निकलवा लें. बता दें कि ज्यादा प्राथमिकता उन लोगों को दी जाएगी जो वहां के स्थानीय हैं. इससे वहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
ये भी पढ़ें: कंप्यूटर से भी तेज काम करता है इंसान का दिमाग! फिर क्यों भूल जाते हैं कई बातें, यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब!
