BP एक बहुत बड़ी ही समस्या होती है. आज के जीवन में ये बड़ों के साथ-साथ छोटे लोगों को भी अपनी शिकार बना रही है. लोगों को शुरू में जरूर इनके लक्षण देखने में काफी आम लगते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये उनके शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं. इसी कारण से इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, सबसे बड़ी समस्या यह हैं कि लोगों को इसका एहसास भी नहीं हो पाता है.
आज के समय में लोगों में सबसे बड़ी दिक्कत ये देखी गई है कि वह जैसे ही अपने शरीर में कुछ अजीब महसूस करते हैं. वह तुरंत ही दवाई खा लेते हैं. हालांकि, ये आदत सही भी है और गलत भी.
कैसे होती है गलत
कई बार लोग इस रूल को बीपी जैसी बीमारियों में भी अपना लेते हैं. सोचते हैं कि अगर वह केवल उसी समय दवाई को खाएंगे जिस समय बीपी हाई है. तो उससे वह आसानी से बच जाएंगे. हालांकि, इस केस में वास्तविकता बिल्कुल ही अलग है. बीपी पूरी जिंदगी तक रहने वाली बीमारियों में से एक हैं. इसे कंट्रोल में किया जा सकता है लेकिन पूरी तरीके से खत्म करना मुश्किल होता है. इसी कारण से लोगों को इसकी दवाओं को ज्यादा समय तक खाने के लिए बोला जाता है.
क्या होता है इसका रोल
ब्लड प्रेशर की दवाएं शरीर में कई तरीकों से काम कार्य करती है. यह हमारे नसों को रिलेक्स करती है, जिसके कारण लोगों के दिल पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है. यह लोगों को गंभीर से भी गंभीर बीमारी जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से भी बचाती है. इन्हीं कारणों से बीपी के मरीजों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी दवाओं को कभी भी छोड़े. अगर वह कभी कभार भूल भी जाते हैं. तो अगली डोज को टाइम से ले. ऐसा करने से उनके डोज को छोड़ने के कारण होनी वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है.
हालांकि, इतना कुछ करने के बाद भी अगर आप अपने लाइफस्टाइल को नहीं सुधारते हैं. तो बीपी वाली दवाओं को खाने का भी कोई फायदा नहीं है.
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
