झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है. यह उन युवाओं के लिए बेहद खास मौका है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. बता दें JSSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के लिए एक अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. बेहद लंबे समय से लोगों को इसका इंतजार था. यह उन लोगों के लिए एक काफी अच्छा मौका माना जा रहा है.
कितने पदों और किन पदों पर निकली भर्ती
बता दें इस भर्ती में कुल 615 पदों को भरा जाएगा. साथ ही बैकलॉग वाले पदों को भी अब भरने के इंतजाम किए गए है. अलग-अलग विभागों के लिए निम्न पदों को भरने की तैयारी की गई है.
- सहायक कीट विज्ञानवेत्ता – 2 पद
- वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी – 4 पद
- वेक्टर जनित रोग निरीक्षक – 42 पद
- कनीय सांख्यिकी सहायक और प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक – 228 पद
- गव्य तकनीकी पदाधिकारी – 72 पद
- मत्स्य पर्यवेक्षक -78 पद
- अंकेक्षक – 145 पद
- कनीय वैज्ञानिक सहायक -6 पद
- प्रयोगशाला सहायक भौतिकी -1 पद
- प्रयोगशाला सहायक रसायन -34
उम्र सीमा कितनी?
बात करें उम्र सीमा की तो उसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष है. वहीं, अधिकतम उम्र की बात करें तो अत्यंत पिछड़ा के लिए 37 साल, ईडब्ल्यूएस और अनारक्षित के लिए 35 साल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 40 साल रखी गई है.
इस तरह से करें आवेदन
वह उम्मीदवार जो भरना चाहते या इच्छुक है, तो बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी वहीं, इस फार्म को भरने की लास्ट डेट की बात करें, तो वह 30 जून है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जितना जल्दी हो सके आवेदन कर लें. वरना अंतिम दिन आपको फार्म भरने में दिक्कत आ सकती है. आवेदन करते समय गलती होने पर सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा. 5 जुलाई से 10 जुलाई के बीच में आवेदन कर ले. इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं: वैशाली में शादी समारोह बना मातम: जयमाला से पहले दुल्हन ने प्रेमी संग खाया जहर, स्टेज पर मौत
