उत्तराखंड राज्य लगातार तरक्की की राह पर चल रहा है. हाल ही में उत्तराखंड खनन सुधार में देश का दूसरा राज्य बना है. उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार अपनी एक अलग पहचान बना रहा है. NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड को छोटे राज्यों की लिस्ट में पहला नंबर मिला है.
NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक में पहले नंबर पर उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य लगातार अपनी पहचान को अलग रूप दे रहा है और देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में अपना नाम शामिल कर रहा है. NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड को छोटे राज्यों की लिस्ट में पहले नंबर पर स्थान मिला है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की सरकार और राज्य की तरक्की लगातार प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राज्य के नागरिकों को इस बात की जानकारी दी. सीएम धामी ने इस चीज को काफी गर्व का विषय बताया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – 2024) में उत्तराखंड का छोटे राज्यों की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है.
यह कामयाबी गर्व का विषय- सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह कामयाबी हमारे अच्छे कारोबारी माहौल, उद्योग समर्थक नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे का इनाम है. मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को इस कामयाबी को काफी गर्व का विषय बताया है. उत्तराखंड राज्य फिर एक बार देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है.
डबल इंजन सरकार राज्य को नए शिखर पर ले जाने में संकल्पबद्ध
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को निवेश और निर्यात के साथ एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है. उन्होंने लिखा कि यह नंबर सिर्फ रैंकिंग नहीं बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में भी एक निर्णायक कदम है. यह रैंकिंग उत्तराखंड को देश के लीडिंग राज्यों की लिस्ट में लाकर खड़ा करती है.
