Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 29 जनवरी दिन वीरवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी का कहर जारी रहा था. दरअसल, इलाके में कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश देखने को मिल रही थी. एक बार फिर IMD द्वारा चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 4 से 5 दिन तक मौसम में फिर से बदलाव को देखा जा सकता है. साथ ही ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट भी जारी कर दिया है. 30 से 31 जनवरी के दिन मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी, जिसके कारण ठंड में इजाफा होगा. उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, पिथौरागढ़, और बागेश्वर में तेज बारिश तूफान देखने को मिलेगा.

1 और 2 फरवरी के दिन इनका असर ज्यादा देखने को मिलेगा. इसी कारण से उत्तराखंड मौसम विज्ञान ने लोगों को अलर्ट देकर मौसम से बचने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार पहले के मुताबिक जनवरी में 13% से भी अधिक बारिश देखने को मिली है. सबसे ज्यादा बारिश नैनीताल और बागेश्वर में देखने को मिली थी.

बर्फबारी से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है. बात करें दूसरे छोर की तो पर्यटन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली है. दरअसल, भारी संख्या में लोग इन जगहों पर मौसम और जगह का मजा उठाने जा रहे हैं. 2-3 दिनों से भारी स्नोफॉल के कारण पिथौरागढ़ में हिमालय क्षेत्र की ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी हुई दिखाई दे रही थी.

इन सब के बाद भी सुरक्षा के लिए चीन-नेपाल सीमा पर सटे पिथौरागढ़ के ऊंचे हिमालय वाले क्षेत्र में ITBP, SSB एवं सेना के जवानों को तैनात किया गया है. हालांकि, इस खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग काफी तेजी से कार्य करते हुए लोगों को अलर्ट जारी कर सचेत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
