वाराणसी में गंगा नदी में बीयर पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई हुई है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार वीडियो फुटेज खंगाल रही है.
वाराणसी में गंगा नदी में बीयर पार्टी
वाराणसी में गंगा नदी के बीच में नाव पर सवार होकर बीयर पार्टी करने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि अदलहाट में मौजूद शीतला मंदिर जा रही पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान कुछ युवकों ने गंगा जी में डीजे बजाकर शराब को पिया था. जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और नाविकों की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था.
हर साल निकाली जाती है शोभायात्रा
पुलिस इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. गंगा में शराब पीने के इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को तेज कर दिया है. आपको बता दें कि हर साल वाराणसी में गंगा की लहरों पर नाविक समाज की शोभायात्रा को निकाला जाता है. इस बार जब यह शोभआ यात्रा मिर्जापुर की ओर बढ़ रही थी उसी दौरान कुछ युवकों ने अपनी हदों को पार कर दिया.
पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक हाथ में बीयर लेकर डीजे पर नाच रहे हैं. जिसके बाद लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची. मामले में संज्ञान लेते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी सख्त कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए. जिसके बाद अब भेलूपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो के आधार पर हो रही पहचान
पुलिस इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर बाकी के आरोपियों की पहचान भी कर रही है. पुलिस वीडियो फुटेज को लगातार खंगाल रही है और जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी जेल भेजने की तैयारी में है. आपको बता दें कि नाविक समाज की ओर से शोभायात्रा दशाश्वमेध घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला मंदिर जा रही थी. इसी दौरान यह पूरी घटना हुई है.
यह भी पढ़ें- IPL मैच से पहले DMRC का बड़ा ऐलान, दर्शकों की सुविधा के लिए बढ़ाई मेट्रो की टाइमिंग
