हरियाणा के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने बड़ी खुबखबरी दी है. दरअसल, वेटरनरी सर्जन के पदों के लिए हरियाणा में कई पदों पर भर्ती निकाली है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने इस भर्ती की घोषणा कर दी है. यह वेटरनरी डॉक्टरों के लिए एक काफी बड़ा मौका है.
कब होगी वेटरनरी पदों की भर्ती
बता दें कि इसके आवेदन के लिए प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुकी है. अगर आपने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द ही कर लें. हालांकि, इसकी लास्ट डेट 19 जनवरी 2026 की है लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि लास्ट डेट के बजाए. वह पहले ही इसे भर लें. इसका कारण यह है कि अंतिम समय में साइट के क्रेस होने या न खुलने की संभावना होती है.
वह उम्मीदवार जो काफी समय से वेटरनरी साइंस की पढ़ाई कर रहे थे. उनके लिए यह काफी अच्छा मौका है. आप इस सुनहरे मौके का आराम से फायदा उठा सकते हैं. इसमें हरियाणा के अलग-अलग विभागों के लिए भर्ती निकाली गई है.
क्या होनी चाहिए योग्यता
आपकी आयु अगर 22 से 24 उम्र के बीच की है. तभी आप इसको भर सकते हैं. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट दी गई है. बात की जाए सैलरी की को तो इसमें चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 53,100 रुपये से लेकर 67,800 रुपये तक तय की गई है. बता दें कि इसके अलावा भी सरकार की तरफ से इन्हें अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. सरकार की तरफ से आपको मेडिकल, डीए और एचआरए जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.
आवेदन भरने के लिए इतना देना होगा शुल्क
आवेदन भरने की शुल्क की बात की जाए तो महिला और पुरूष दोनों वर्गो के लिए यह अलग- अलग है. महिलाओं को 250 रुपये तो पुरूषों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. SC, ST, OBC और EWS के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन करने के समय शुल्क देना होगा. वह उम्मीदवार जो दिव्यांग है, उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं. तो आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा. इस साइट पर जानें के बाद आपको अपनी जानकारी को भरना है, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. लास्ट में आपसे आवेदन शुल्क मांगा जाएगा. इसके बाद आपको फार्म को सबमिट कर देना है.
ये भी पढ़ें: विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगा उत्तराखंड का विजन, CM धामी ने चिंतन शिविर में कही यह बात
