मुंबई से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल, इस मामले के बाद से लोग काफी ज्यादा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि वीडियो के अनुसार गली में लगा हुआ स्पीकर 3 साल की मासूम बच्ची के ऊपर गिरने से उसकी मृत्यु हो गई है. इस घटना का CCTV फुटेज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर गली में स्पीकर लगाया गया था. जो सीधा 3 साल की बच्ची के ऊपर जा गिरा. स्पीकर गिरने से मासूम को इतनी गंभीर चोट आई कि उसने वहीं पर अपना दम तोड़ दिया था.
लापरवाही ने ली 3 साल की मासूम की मौत
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कारण लोगों की आंखें नम होती दिखाई दे रही है. उस वीडियो में देखा जा रहा है कि छोटी बच्ची गली से अपने दोस्तों के साथ खेल रही है. इसी दौरान स्पीकर का बैलेंस बिगड़ जाता है और देखते ही देखते वह बच्ची अपनी जान खो बैठती है. इन स्पीकरों के वजन के कारण मासूम अपनी जान को खो बैठती है. हालांकि, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार गली में गणतंत्र दिवस का माहौल स्पीकर गिरने के बाद से मातम में बदल जाता है. लोग बच्ची को बचाने के लिए आगे भी आते हैं लेकिन उनका वजन इतना ज्यादा होता है कि बच्ची मौके पर ही अपना दम तोड़ देती है.
यह घटना मुंबई के विक्रोली टैगोर नगर की है. वीडियो के अनुसार मुंबई का विक्रोली टैगोर नगर में कार्यक्रम के दौरान लगाया गया स्पीकर मासूम पर गिरता है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद से यह पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर इस पर भर-भर के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी की आंखे नम दिखाई दे रही है. लोगों को कहना है कि लापरवाही के कारण एक मासूम की जिंदगी चली गई है.
सहम गए यूजर्स
लोग इसे काफी ज्यादा एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं. लोग भर-भर के इस वीडियो को एक दूसरे को भेजकर लाइक कमेंट और शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कई यूजर ने लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं क्या-क्या दुर्घटना दिखा रहा है ऊपर वाला हमे. वहीं, दूसरे ने कमेंट किया है कि लोगों की जब मौत आनी होती है तो वह कही से भी आ जाती है. एक यूजर ने लिखा कि ईश्वर बेटी के मां-बाप को दुख को सहन करने की शक्ति दे. वहीं एक ने लिखा कि अगर लोगों का ध्यान होता या सही से स्पीकर को रखा जाता. तो ऐसी घटना को होने से रोका जा सकता था.
ये भी पढ़ें: बार-बार होता है पीठ या पेट में दर्द? इग्नोर करना पड़ सकता है भारी, जानें किस अंग को होता है नुकसान
