पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग तैयारियां कर रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में मतदान 2 चरणों में हो सकता है. इस फैसले पर अंतिम मुहर नई दिल्ली में होने वाली बैठक में लगेगी.
चुनाव आयोग कर रहा तैयारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर विधानसभा का चुनाव होना है, जिनके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियों को शुरू कर दिया है. चुनाव आयोग राज्य की 294 सीटों के ऊपर 2 चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है. चुनाव के दौरान हिंसा को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.
तारीख और चरणों पर दिल्ली बैठक में लगेगी मुहर
राज्य में चुनाव को लेकर ज्यादातर विपक्षी दलों ने भी कम चरणों में चुनाव मतदान को लेकर मांग की है. इस फैसले पर अंतिम मुहर दिल्ली में होने वाली बैठक में लगेगी. पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर संकेत दिए गए हैं. राज्य में विधानसभा चुनावों को 2 चरणों में आयोजित कराने के संकेत चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिए हैं. उन्होंने कहा कि मतदान की तारीख और चरणों को लेकर अंतिम फैसला दिल्ली में होने वाली बैठक में लिया जाएगा.
ज्यादातर दलों ने की है मांग
जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल 294 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो सकती है. कोलकाता में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ में हुई बैठक के दौरान राज्य के ज्यादातर दलों ने अपनी-अपनी राय रखी थीं. इस बैठक में लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने चुनावों को एक या दो चरणों में कराने की मांग की थी. चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और दूसरे अधिकारियों ने भी इसी तरह के सुझाव दिए हैं.
हिंसा को रोकने में मिलेगी मदद
चुनाव आयोग का मानना है कि अगर चुनाव 2 चरणों में कराए जाते हैं. तो हिंसा पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्व भी एक इलाके से दूसरे इलाके में नहीं जा पाएंगे. फिलहाल इस तरह की उम्मीदें जताई जा रही हैं, कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में हो सकते हैं. इस फैसले पर अंतिम मुहर नई दिल्ली में होने वाली बैठक में लगेगी.
यह भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से कांपा ईरान! ईरानी नौसेना के 50 से ज्यादा जहाज तबाह, 5,000 टारगेट्स पर हमला
