कानपुर से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक युवक को एक छोटा सा मजाक करने के कारण अपने दांत से हाथ धोना पड़ गया. मामले के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. विवाद के हिसंक रूप लेने की वजह जान कर सभी लोग चौंक रहे हैं.
सड़क से संबंधित बात पूछता
जानकारी के अनुसार शारदा नगर निवासी दुकान पर जाता है. शाम के समय में वह वहां पर केवल एक मजाक के अंदाज में सड़क से संबंधित बात करता है. युवक दुकानदार से क्या अब सड़क बन रही है? पूछता है. इस पर दुकानदार इतना गुस्सा हो जाता है कि वह उससे बहस करने लगता है.
दुकान के अंदर में जबरदस्ती खींच लेता
धीरे-धीरे बहस एक गंभीर विवाद में बदल जाता है. दरअसल, दुकानदार और उसका बेटा युवक को दुकान के अंदर में जबरदस्ती खींच लेता है और उसकी जमकर पिटाई करता है. युवक को काफी ज्यादा चोट लगी है. दुकानदार और उसके बेटे ने युवक की इतनी बेहरमी से पीटा की उसके तीन दांत टूट गए.
हाथ में पकडाएं दांत
चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि दोनों ने मारपीट करने के बाद में युवक को उसका दांत पकड़ा दिया और कहां कि ‘लो, बन गई तुम्हारी सड़क, अब जाकर FIR करवा लो’
जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ. लोग भर-भर कर रिएक्शन देते नजर आए. कई लोगों ने कहा कि अब तो मजाक करना भी काफी भारी पड़ सकता है. वहीं, एक यूजर ने दोनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें; फर्जी महिला डॉक्टर ने ली दो जिंदगियां, डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत
