महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक 22 साल की मां ने अपने 11 महीने की बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. महिला ने अपने इस कांड को छिपाने के लिए काफी बड़ी कहानी भी रची थी. हालांकि, पुलिस के सामने ज्यादा देर तक महिला का यह नाटक चल नहीं पाया. महिला की पहचान पूजा रविंद्र पवार के रूप में की गई है.
दरअसल, 5 अप्रैल के दिन पूजा के पति रविंद्र पवार ने पुलिस से पूजा के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी. पूजा के पति ने बताया कि वह पहले भी ऐसे घर छोड़कर जाती थी, लेकिन कुछ दिन में वापस आ जाती थी, लेकिन इस बार वह 4 हफ्तों से गायब है. 8 मार्च के दिन वह 11 महीने के बेटे यश के साथ में घर छोड़ कर चली गई थी.
पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए पूजा की खोजबीन शुरू की. पूजा का पता कुछ ही घंटों में मिल गया. वह शिरूर के जंबूत गांव में थी.
पुलिस ने पूजा से यश के बारे में पूछा, जिसके बाद उसने बच्चे के चबूतरे से गिर जाने की बात कही. पूजा ने बताया कि यश 8 मार्च के दिन चबूतरे से गिर गया था, जिसके बाद में डर गई थी और भारी सदमे में चली गई थी. इसी वजह से उसने बच्चे को कुएं में फेंक दिया.
पूजा की बात को सुनकर पुलिस ने बच्चे के शव को कुएं से निकाला. शव पूरी सड़ी गली अवस्था में था. शव को फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां पूरे मामले का राज खुला. दरअसल, बच्चे की मौत गिरने से नहीं बल्कि फोर्स से पटक देने की वजह से हुई थी. हालांकि, शुरू में पूजा अपनी बातों पर टिकी रही. इस्पेक्टर वाघमोडे के नेतृत्व की टीम ने पूजा से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूजा ने यश की हत्या को कबूल कर लिया.
महिला ने पहले बच्चे की हत्या की. उसके बाद में सबूत मिटाने के लिए एक पत्थर से भरे बैग में बच्चे को शव को डाला. उसके बाद में उसने बैग को भंबाडे में स्थित कुएं में फेंक दिया. महिला को पुलिस ने 10 अप्रैल तक के लिए हिरासत में रख लिया है. जांच में सामने आया कि महिला की इससे पहले भी एक शादी हो चुकी थी. हालांकि, दूसरी शादी में भी काफी झगड़े होते थे. दूसरी के बाद में वह तीसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके रास्ते में यश आ रहा था. इसी कारण से उसने बच्चे के साथ ऐसा किया. पहले उसने चबूतरे में बच्चे का सिर पटककर हत्या की और फिर कुएं में फेंक दिया. महिला के पूरे हत्याकांड का खुलासा एक महीने बाद ग्रामीण लोगों ने किया है.
ये भी पढ़ें: होटल में पकड़े गए कपल्स! पुलिस ने लिया एक्शन; सड़क पर ही कराई गई शादी
